Haryana News: हर गांव में लगेंगे सायरन, पुलिस और डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

Haryana News: हरियाणा में सुरक्षा को लेकर सतर्कता और सख्ती बढ़ा दी गई है| भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ‘सिंदूर’ (Operation Sindoor) चलाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं| राज्य को हाई अलर्ट (High Alert) पर रखा गया है और इसी के तहत कई कड़े फैसले लिए गए हैं|

हर गांव में बजेंगे सायरन
हरियाणा सरकार ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर स्थित इमारतों की छतों पर सायरन लगाए जाएं| यह काम अगले 48 घंटे के भीतर पूरा करने के आदेश जारी किए गए हैं| इस काम की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग (Panchayati Raj Department) को सौंपी गई है|

पुलिस, डॉक्टर और फायर ब्रिगेड की छुट्टियां रद्द
सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त करने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं| अब कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेगा| इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं|

अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था
राज्य सरकार ने सरकारी और निजी अस्पतालों को भी सतर्क कर दिया है| निर्देश दिए गए हैं कि कम से कम 25 प्रतिशत बेड इमरजेंसी के लिए रिजर्व रखे जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके| इसके साथ डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को 24 घंटे तैयार रहने को कहा गया है|

हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री बंद
सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फैसला हिसार (Hisar) एयरपोर्ट को लेकर लिया गया है| अब एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों और विजिटर्स की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है| एयरपोर्ट प्रबंधन ने सुरक्षा गाइडलाइंस के आधार पर यह कदम उठाया है|

राज्य सरकार की ओर से लिए गए ये फैसले एहतियातन हैं और इसका उद्देश्य हरियाणा को किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रखना है|

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024