चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों की पोस्टिंग व ट्रांसफर लिस्ट (IAS-HCS Transfer list 2026) जारी की है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
सरकार के आदेशों के मुताबिक IAS राजीव रंजन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अमनीत पी. कुमार, IAS को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के साथ भविष्य विभाग और खेल विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व दिया गया है।
शेखर विद्यार्थी, IAS को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जे. गणेशन, IAS को नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट व हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट समेत अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के सीईओ और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक सहित कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
IAS-HCS Transfer list 2026 : अशोक मीणा रहेंगे शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त
अशोक कुमार मीणा, IAS शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव बने रहेंगे और उन्हें विदेश सहयोग विभाग का भी कार्यभार दिया गया है। चंदर शेखर खरे, IAS को HAFED का प्रबंध निदेशक तथा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है। मणि राम शर्मा, IAS को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य बंदोबस्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
राजनारायण कौशिक, IAS को HARTRON का प्रबंध निदेशक और हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वहीं अमित खत्री, IAS को कृषि निदेशक, हरियाणा राज्य बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS-HCS Transfer list 2026 : पार्थ गुप्ता को बनाया विशेष सचिव
इसके अलावा विनय प्रताप सिंह, IAS को हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्तीय निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मुकुल कुमार, IAS को HSVP के मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का दायित्व दिया गया है।
सुशील सांरूआन, IAS को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक और विशेष सचिव तथा हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पार्थ गुप्ता, IAS को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक बसों में भी फ्री सफर, विद्यार्थियों का पास होगा मान्य
अनिश यादव, IAS को आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा वित्त विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है। विवेक पदम सिंह, IAS को HSVP रोहतक का प्रशासक एवं शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।


IAS-HCS Transfer list 2026 : इन एचसीएस अधिकारियों की भी ट्रांसफर
HCS अधिकारियों में योगेश कुमार मेहता को हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सचिव के साथ हरियाणा राज्य खाद्य आयोग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। निशु नी नम्रता सिंघल को प्रारंभिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
विराट, HCS को वर्तमान दायित्वों के साथ हरियाणा मुद्रण एवं लेखन सामग्री नियंत्रक तथा सरकार के अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। जगदीप सिंह, HCS को HSVP हिसार का एस्टेट ऑफिसर और भूमि अधिग्रहण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
IAS-HCS Transfer list 2026 : संदीप अग्रवाल को मिला एडिशनल चार्ज
इसके अलावा संदीप अग्रवाल, HCS को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) बनाया गया है। राकेश सैनी और अनुपमा मलिक, HCS के बीच HSVP गुरुग्राम के एस्टेट ऑफिसर-I और एस्टेट ऑफिसर-II तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी के पदों पर बदलाव किया गया है।
सुरेश रावेश, HCS को संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा नियुक्त किया गया है। नीरज शर्मा, HCS को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव बनाए रखते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (कानूनी) का दायित्व भी सौंपा गया है। वहीं म्यांक वर्मा, HCS को खाद्य एवं औषधि प्रशासन का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा प्राधिकरण का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
