HR AC bus : जींद समेत प्रदेश भर में एसी बसों (HR AC bus) की समय पर मरम्मत नहीं होने के चलते टाइम मिस हो रहे हैं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी को देखते हुए यात्रियों एसी बसों में सफर करने को लेकर प्राथमिकता देते हैंए लेकिन कई बार एसी बस की मरम्मत नहीं हो पाती। इसके चलते उस समय पर साधारण रोडवेज बस चला दी जाती है।
जींद डिपो में 10 एसी बस हैं, जिसमें से सात बस जींद उपकेंद्र व दो बस सफीदों और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। ऐसे में यात्रियों को एसी बसों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बसों की मरम्मत नहीं होने पर कभी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़, दो बजकर 10 मिनट पर गुरुग्राम व दो बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली एसी बस के टाइम मिस हो जाते हैं। इसके चलते एसी बसों की जगह साधारण बस भेज दी जाती है।
साधारण बसों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कई बार महिला यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। एसी बसों में यात्रियों के सामान के लिए पीछे की तरफ अलग से जगह दी जाती है। इसमें वे ट्राली बैग सहित अन्य सामान रख सकते हैं, जबकि साधारण रोडवेज बसों में अंदर ही सामान रखने के लिए सीटों के आगे थोड़ी बहुत जगह होती है।
HR AC bus : जींद से एसी बसों की टाइमटेबल
- जींद से सात बजकर 50 मिनट गुरूग्राम
- जींद से नौ बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़
- जींद से 11 बजकर 20 मिनट गुरूग्राम
- जींद से 12 बजे चंडीगढ़
- जींद से 12 बजकर 35 मिनट गुरूग्राम
- जींद से दो बजकर 10 मिनट पर गुरुग्राम
- जींद दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़
HR AC bus : सफीदों व नरवाना उपकेंद्र से भी चलती है एसी बस
दो एसी बस सफीदों उपकेंद्र व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। लंबे रूट से वापस डिपो में रात तक बस आने के कारण बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पाती। इस कारण अगले दिन एक से दो एसी बसों के टाइम मिस जाते हैं। यात्रियों की मांग है कि एसी बसों की मरम्मत समय रहते होनी चाहिएए जिससे यात्रियों को सही समय पर अपने निर्धारित समय पर जाने के लिए बस मुहैया हो जाए।
जींद बस अड्डा के डीआई विजय कुंडू ने बताया कि एसी बसों की मरम्मत के लिए अलग से संबंधित कंपनी के कर्मचारी तैनात हैं। रात को जब बस डिपो आती है तो कई बार बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पाती। ऐसे में एसी बस की जगह साधारण रोडवेज बस को भेज दिया जाता है। जिस रूट पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है, वहां बसों का संचालन किया जाता है।
