Asian Games 2026 : नीरू ढांडा ने कबड्डी छोड़ सीखी निशानेबाजी, ट्रैप शूटिंग में सीधे गोल्ड पर लगाया निशाना

Asian Games 2026 Haryana Medal : एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली जींद के संगतपुरा गांव की 26 वर्षीय नीरू ढांडा पूरे देश में चर्चा में आ गई हैं। बचपन में बुआ आजादो देवी को कबड्डी खेलते देखा, तो नीरू भी कबड्डी खेलने लगी। साल 2018 में शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था। गांव में ही स्कूली पढ़ाई की।

नीरू ढांडा का जन्म एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ। पिता सुरेश कुमार किसान हैं और माता सुदेश गृहणी है। छोटा भाई दीपक पढ़ाई कर रहा है। पिता सुरेश के एक पैर में कुछ साल पहले चोट लग गई थी, जिससे उनको चलने- फिरने दिक्कत आती है। निशानेबाजी खेल के बारे में नीरू व परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं थी। साल 2018 में नीरू अपने पिता के साथ भोपाल गई थी। जहां नीरू की मां के मुंह बोले भाई सोमबीर पहलवान का फार्म है।

Asian Games 2026 Haryana Neeru dhanda gold medal trap shooting
Asian Games 2026 Haryana Neeru dhanda gold medal trap shooting

सोमवीर पहलवान के बेटे लक्ष्य श्योराण ने 2018 एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वहां फार्म पर लक्ष्य की राइफल से नीरू ने लोहे की टीन पर सटीक निशाना लगाया। जिससे लक्ष्य भी काफी प्रभावित हुए। उसके बाद लक्ष्य श्योराण ने फरीदाबाद की एक शूटिंग रेंज में नीरू को प्रशिक्षण दिलवाना शुरू किया। नीरू के पास खुद की राइफल नहीं थी, लक्ष्य ने ही उसे राइफल दी। लक्ष्य श्योराण की ही तरह नीरू भी शूटिंग में मेडल जीतकर परिवार व देश का नाम रोशन करना चाहती थी।

Asian Games 2026  : नीरू ढांडा का ये रहा सफर

प्रोफेशनल ट्रेनिंग 2019 में मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में चयन हुआ। फिर भारतीय सेना में भर्ती हुई। वर्तमान में भारतीय सेना में नायब सूबेदार और महू (इंदौर) स्थित आर्मी मार्क यूनिट में ट्रेनिंग पर है। नीरू ने आइएसएसएफ शाटगन विश्व कप 2026 लोनाटो (इटली) में गोल्ड जीता। ट्रैप में वर्ल्ड कप गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। आइएसएसएफ विश्व कप 2026 अल्माटी कांस्य (मिक्स्ड टीम) जीता। एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2025, शिमकेंट में गोल्ड (व्यक्तिगत और टीम) जीता। नेशनल गेम्स 2022 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Asian Games 2026 Haryana Neeru dhanda gold medal trap shooting
Asian Games 2026 Haryana Neeru dhanda gold medal trap shooting

Asian Games 2026 से पहले नीरू ने परिवार को कहा था, गोल्ड जीतूंगी

एशियन गेम्स 2026 के दौरान नीरू की सोमवार को परिवार के साथ बात हुई थी। उस दौरान माता- पिता से कहा था, मंगलवार को उसका फाइनल मुकाबला है, जिसमें वह पक्का गोल्ड मेडल जीतेगी। क्योंकि उसकी तैयारी काफी अच्छी है। पिता ने कहा, नीरू को टिंडी घी और चूरमा पसंद है। परिवार के पास सिर्फ तीन एकड़ है और वह खेतीबाड़ी करते हैं।

मां से कहा था, ऐसा काम करूंगी, मोदी जी उससे खुद मिलेंगे

मां सुदेश देवी ने बताया, जब 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन करने के लिए जींद आए। तब हम कह रहे थे, प्रधानमंत्री मोदी को देखने चलते हैं। तब नीरू ने कहा था, वह ऐसा काम करेगी, जिससे मोदी जी ही खुद उससे मिलेंगे।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024