Haryana news : हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड, रात्रि ठहराव में दूसरी जगह खड़ी की थी बस

Haryana Roadways Driver Conductor suspended : हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर व कंडक्टर को मनमर्जी भारी पड़ गई और महाप्रबंधक ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंशन का कारण ये बताया गया है कि रात्रि ठहराव में बस का नाइट स्टे दूसरी जगह था और दोनों ने अपने गांव में बस रात को खड़ी कर दी थी।

मामला रेवाड़ी डिपो का है, जहां रोडवेज की बस का नाइट स्टे नारनौल निर्धारित किया गया था लेकिन लेकिन ड्राइवर व कंडक्टर ने बस को रात में नारनौल ले जाने की बजाय अपने गांव के नजदीक कुंड में खड़ा कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही बस अड्डा इंचार्ज को मिली तो उसने रिपोर्ट बनाकर महाप्रबंधक के पास भेज दी।

डिपो महाप्रबंधक निरंजन कुमार को मिली तो दोनों की बड़ी लापरवाही मानते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि पहले यह बस कुंड में ही रात को खड़ी की जाती थी लेकिन बाद में इसका रात्रि ठहराव का प्वाइंट बदल दिया गया।

Haryana news : ड्राइवर कंडक्टर ने दिया बस खराब होने का हवाला

वहीं ड्राइवर और कंडक्टर ने हवाला दिया कि रात को वह बस खड़ी करने के लिए नारनौल ले जा रहे थे लेकिन बीच में खराब हो गई और इसलिए बस को कुंड में ही खड़ा करना पड़ा। इस पर विभाग का तर्क था कि बस खराब होने की सूचना नहीं दी गई थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अगर बस बीच रास्ते खराब हो जाती है तो इसकी सूचना बस अड्डा इंचार्ज समेत महाप्रबंधक को देनी होती है। दोनों ने किसी को टेलिफोनिक सूचना भी नहीं दी।

Haryana news : रात्रि ठहराव का मिलता है भत्ता

बता दें कि रोडवेज नियमों के अनुसार रोडवेज बसों के रात्रि ठहराव पर ड्राइवर और कंडक्टर को नाइट भत्ता और दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। इसके बावजूद भी बस को निर्धारित जगह पर खड़ा नहीं करना किलोमीटर मिस व नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इसी रूल के तहत दोनों पर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि सस्पेंड होने वाले ड्राइवर और कंडक्टर एक रोडवेज यूनियन के प्रधान और सचिव हैं।

रेवाड़ी रोडवेज डिपो महाप्रबंधक निरंजन कुमार ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही कतई सहन नहीं की जाएगी। चालक-परिचालक ने लापरवाही की है और नियमों के तहत दोनों को सस्पेंड किया गया है। इस तरह की लापरवाही से डिपो की व्यवस्था खराब हो सकती है। यदि बस खराब हुई थी तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित शाखा को देनी चाहिए थी।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024