Nursing College : जींद के सफीदों में 43.5 करोड़ से बनेगा राजकीय नर्सिंग कॉलेज, काम शुरू

Safidon Nursing College : जींद जिले के सफीदों में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के निर्माण का काम शुरू हो गया है। विधायक रामकुमार गौतम ने भूमि पूजन करके इसका शिलान्यास किया। सफीदों राजकीय नर्सिंग कालेज का भवन चार एकड़ में बनेगा और इस पर 43.5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। विधायक ने अधिकारियों ने निर्माण कार्य में बढ़िया क्वालिटी की सामग्री लगाने व समय पर कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कलीमराम पटवारी, चेयरमैन चंद्र सैनी, रोहतास शर्मा, विनोद कौशल, सक्षम भटिया, एसई नरेश गोस्वामी, एक्सइएनन इंद्रपाल, प्राचार्या सकुंतला भी मौजूद रहे। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा आज स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की अहम भूमिका होती है।

Nursing College : नर्सिंग के क्षेत्र में कैरियर बना सकेंगे छात्र

ऐसे में सफीदों में राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय स्थापित होने से स्थानीय विद्यार्थियों को नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। इससे विशेष रूप से उन परिवारों को लाभ होगा, जिनकी बेटियां दूरी और आर्थिक कारणों से दूसरे शहरों में जाकर शिक्षा प्राप्त नहीं कर पातीं। विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महाविद्यालय के निर्माण में निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।

अनाज मंडियों का दौरा लिया फसल खरीद प्रक्रिया का जायजा

विधायक रामकुमार गौतम ने इसके बाद पिल्लूखेड़ा व सफीदों की अनाज मंडियों में पहुंचकर किसानों व आढ़तियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि किसान बहुत मेहनत से फसल को उगाकर मंडियों में बिक्री के लिए लेकर आता है। लिहाजा उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए। किसी भी किसान की अगर कोई समस्या है तो उसका तुरंत निदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि किसान को अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत नही आनी चाहिए।

See also  Kabaddi games : किसान के बेटा प्रवीन दलाल रहा पंजाब में बेस्ट रेडर, ईनाम में ट्रैक्टर
Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024