Jind to Asandh : जींद से असंध रूट पर शुरू हुई 12 रोडवेज बसें, देखें टाइमटेबल

Jind to Asandh Karnal roadways bus time : हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो ने असंध करनाल रूट पर एक, दो नहीं बल्कि 12 बसें शुरू की हैं। दिन भर में ये बसें 12 चक्कर लगाएंगी। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। सीएम विंडो पर आई शिकायत के आधार पर मुख्यालय के आदेशानुसार असंध रूट पर बस सर्विस शुरू की गई है।

जींद से असंध के लिए शुरू की गई बसों का समय निर्धारित किया गया है। इस रूट पर सुबह साढ़े आठ, नौ बजे, 10 बजे, साढ़े 10 और 11 बजे बस चलेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे, डेढ़ बजे, दो बजे, ढाई बजे, साढ़े तीन, चार और साढ़े चार बजे बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

जींद से असंध रूट पर प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं। इनमें नौकरीपेशा लोग, विद्यार्थियों और अन्य जरूरी कामों से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या भी शामिल है। इस रूट पर रोडवेज बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को बसों के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ती थी। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परिवहन समिति की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था।

Jind to Asandh रूट पर बसें चलाने की उठी थी मांग

परिवहन समिति की बसों में कुछ यात्रियों की ओर से बसों में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में यात्रियों ने रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई थी, ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। यात्रियों ने बसों की कमी की समस्या को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दी थी।

शिकायत के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की। मुख्यालय के आदेश के बाद जींद रोडवेज डिपो ने असंध रूट पर 12 बसें चलाने का निर्णय लिया। विभाग की इस पहल से यात्रियों को निर्धारित समय पर बस सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Jind to Asandh : यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने का प्रयास

जींद बस स्टैंड के डीआई सुनील पूनिया ने बताया कि असंध रूट पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। नई बस सेवा शुरू होने से जींद-असंध रूट पर सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक होगा। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है, उसके हिसाब से बसों का संचालन किया जा रहा है।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024