Bhiwani to Chandigarh : भिवानी से चंडीगढ़ वाया NH 152 D रोडवेज बस टाइमटेबल

Bhiwani to Chandigarh bus time : भिवानी से जींद, कैथल, पेहोवा होकर चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के रूट में बदलाव किया गया है। अब यह बस वाया नेशनल हाईवे नंबर 152-डी होकर चलने लगी है। भिवानी से जींद, NH 152 D होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस के रूट व टाइमटेबल के बारे में आपको बताते हैं।

यह बस भिवानी बस स्टैंड से रोडवेज बस सुबह साढ़े 4 बजे यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। बस भिवानी से जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक आवागमन करती है। अब यह बस पहले की तरह भिवानी से जींद पहुंचेगी लेकिन जींद से कैथल की तरफ जाने की बजाय यह बस 152-डी एक्सप्रेसवे मार्ग से होते हुए सीधे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

इससे बस लगभग एक घंटे पहले चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। पहले यह बस सुबह साढ़े दस बजे चंडीगढ़ पहुंचती थी। अब यह साढ़े नौ बजे ही चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। इससे यात्री एक घंटे पहले निर्धारित स्थान, चंडीगढ़ पहुंच पाएंगे। वापसी में चंडीगढ़ से अंबाला, पेहोवा, कैथल, जींद होते हुए ही वापस भिवानी आएगी।

भिवानी से चंडीगढ़ रोडवेज बस टाइमटेबल

  • सुबह 4:30 बजे : वाया जींद (एनएच-152डी )
  • सुबह 5:00 बजे वाया महम, गोहाना, पानीपत, करनाल
  • सुबह 6:05 बजे : वाया हांसी, जींद, कैथल
  • सुबह 7:20 बजे : वाया एनएच-152डी एक्सप्रेसवे
  • सुबह 11:20 बजे : वाया जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला
  • दोपहर 1:50 बजे वाया जींद, कैथल, पेहोवा, अंबाला
  • दोपहर 2:20 बजे : वाया रोहतक, गोहाना, करनाल, पानीपत
  • शाम 5:00 बजे : वाया रोहतक, गोहाना, पानीपत, अंबाला

भिवानी रोडवेज डिपो के जीएम दीपक कुंडू ने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे चलने वाली बस का रूट डायवर्ट यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भिवानी से सुबह साढ़े चार बजे चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बस का रूट जींद से डायवर्ट किया गया है।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024