Haryana Blackout Alert: हरियाणा के इन जिलों में हर रात रहेगा ब्लैकआउट, जानें कब और कहां लागू होगा नियम

Haryana News: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच हरियाणा में सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फैसला लिया गया है. सिरसा (Sirsa) के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले की कोशिश के बाद प्रदेश के कुछ जिलों में रात के समय ब्लैकआउट (Blackout) लागू किया जा रहा है.

सिरसा में मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात पाकिस्तान की ओर से सिरसा एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. लेकिन भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने मिसाइल को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में ही नष्ट कर दिया. हमले के बाद शनिवार सुबह करीब 16 किलोमीटर के दायरे में मिसाइल के टुकड़े बिखरे पाए गए.

इन जिलों में हर रात रहेगा ब्लैकआउट
हमले की इस घटना के बाद एहतियातन हरियाणा के पांच जिलों में रात का ब्लैकआउट लागू किया जा रहा है. ये जिले हैं:

हिसार (Hisar)

अंबाला (Ambala)

फतेहाबाद (Fatehabad)

यमुनानगर (Yamunanagar)

पानीपत (Panipat)

इन जिलों में हर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी यानी पूर्ण ब्लैकआउट रहेगा.

सरकारी आदेश या स्थानीय निर्णय?
इस मामले पर हरियाणा की गृह सचिव सुमिता मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है. हालांकि, जिला उपायुक्त (DC) अपने स्तर पर सुरक्षा की दृष्टि से ब्लैकआउट का फैसला ले सकते हैं.

बस और ट्रेन सेवाओं पर भी असर
बॉर्डर से सटे इलाकों में सुरक्षा को देखते हुए परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ा है. हरियाणा से पंजाब के सीमावर्ती जिलों –के लिए जाने वाली सभी बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं.

अमृतसर (Amritsar)

फिरोजपुर (Firozpur)

फाजिल्का (Fazilka)

पठानकोट (Pathankot)

गुरदासपुर (Gurdaspur)

तरनतारन (Tarn Taran)

साथ ही, हरियाणा से होकर पंजाब और राजस्थान की ओर जाने वाली 11 ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं, जिससे आम यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा झेलनी पड़ सकती है.

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024