Haryana News: पलवल से अलीगढ़ तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, दिल्ली-NCR के सफर में आएगी तेजी

Haryana News: हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है| अब हरियाणा के पलवल (Palwal) से लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ (Aligarh) तक एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) बनने जा रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर का सफर और भी तेज़ और आसान हो जाएगा| खासतौर पर नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और मेरठ से दिल्ली व गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा|

Also Read- Haryana News: गुरुग्राम मेट्रो विस्तार में आई रुकावट, जमीन को लेकर अटका प्रोजेक्ट, जानिए कब मिलेगी राहत

कहां से कहां तक बनेगा एक्सप्रेसवे?
यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ जिले के टप्पल (Tappal) क्षेत्र से शुरू होगा और हरियाणा के पलवल जिले तक जाएगा| इसकी कुल लंबाई करीब 32 किलोमीटर होगी| टप्पल में यह यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से जुड़ेगा, जबकि पलवल में इसका संपर्क ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) से होगा| इस तरह यह नया रास्ता कई बड़े हाइवे नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा|

एक्सप्रेसवे

कितनी होगी लागत?
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण पर अनुमानित 2,300 करोड़ रुपये की लागत आएगी| सरकार ने इसकी विस्तृत योजना तैयार कर ली है और जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है|

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
इस नए हाईवे से खासतौर पर अलीगढ़, आगरा, मथुरा, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा| वर्तमान में नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर 2 से 3 घंटे में पूरा होता है, लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से यह दूरी सिर्फ 1 घंटे में तय की जा सकेगी| साथ ही, ट्रैफिक जाम की समस्या में भी काफी कमी आएगी|

किस-किस गांव की जमीन होगी अधिग्रहित?
इस प्रोजेक्ट के लिए अलीगढ़ जिले के लगभग 43 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी| प्रमुख गांवों में शामिल हैं:

अंडला, अर्राना, जरारा, चौधाना, तरौरा, नयावास, रसूलपुर, ऐंचना, उदयगढ़ी, बमौती, लक्ष्मणगढ़ी, मऊ, बांकनेर

इसके अलावा धर्मपुर, नगला अस्सू, दमुआका, खैर, उसरहपुर रसूलपुर, नागल कलां जैसे गांव भी शामिल हैं|

सरकार भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों को उचित मुआवज़ा देगी और प्रभावित परिवारों को योजनाओं का लाभ भी मिलेगा|

प्रोजेक्ट से जुड़ी मुख्य बातें और फायदे
-नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर तेज़ और सुगम होगा|

-ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत|

-अलीगढ़, नोएडा और दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी|

-व्यापार और उद्योगों को मिलेगा नया रास्ता|

-स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे|

-यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित, आरामदायक और तेज सफर|

हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यह नया एक्सप्रेसवे विकास की एक बड़ी सौगात है| इससे न सिर्फ यात्रा सुगम होगी, बल्कि अर्थव्यवस्था, रोजगार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी तेजी आएगी| सरकार के इस फैसले से दोनों राज्यों के लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा|

Also Read- Haryana News: फरीदाबाद के 15 इलाकों को मिलेगी पानी की राहत, बनेंगे दो नए भूमिगत जल टैंक

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024