Kaithal to Amritsar Roadways bus time : कैथल से पंजाब में अमृतसर की तरफ जाने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। पिछले एक माह से बंद पड़ी कैथल अमृतसर रोडवेज बस सेवा फिर से बहाल हो गई है। परमिट रद्द होने के चलते एक महीने पहले यह बस बंद हो गई थी।
दरअसल जींद डिपो के अंतर्गत सफीदों सब डिपो से अमृतसर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू हुई है तो ऐसे में सफीदों से चलने वाली ये बस वाया असंध, कैथल होकर जाती है, इसलिए कैथल से अमृतसर की सीधी बस शुरू हो गई है।
यह बस सफीदों से असंध होकर कैथल (Kaithal to Amritsar bus) आएगी, यहां कुछ देर ठहराव के बाद चीका, पटियाला, लुधियाना, जालंधर होते हुए अमृतसर जाएगी। पहले कैथल से अमृतसर जाने वाली बस का परमिट रद्द हो गया था, जिसके बाद सीधी बस सेवा बंद हो गई थी। अब जींद डिपो ने परमिट लेकर बस का संचालन शुरू किया है।

Kaithal to Amritsar : सफीदों-कैथल-अमृतसर रोडवेज बस की टाइमटेबल
सफीदों से अमृतसर के लिए रोडवेज बस सुबह 7 बजे चलेगी। कैथल बस अड्डे पर यह बस करीब 9 बजे पहुंचेगी। कैथल से अमृतसर के लिए बस 9 बजकर 20 मिनट पर निकलेगी, जो शाम को चार बजे अमृतसर पहुंचेगी।
Kaithal to Amritsar : अमृतसर की बस का किराया
सफीदों से अमृतसर रोडवेज बस किराया : 515 रुपए
कैथल से अमृतसर रोडवेज बस किराया : 455 रुपए
यात्रियों को भी फायदा : टीएम
कैथल रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर विपुल कुमार नांदल ने बताया कि अमृतसर जाने वाले यात्रियों को बस सेवा बंद होने से परेशानी हो रही थी। जींद डिपो की ओर से संचालन शुरू होने से कैथल के साथ चीका और रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।




