Haryana News: हरियाणा में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी! आज 20 जिलों में लू का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा में गर्मी का कहर
हरियाणा (Haryana) में बुधवार यानी आज एक बार फिर भयंकर गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है| भारत मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव (Heatwave) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है| यह चेतावनी प्रदेश के 20 जिलों में लागू की गई है, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है|

यह भी पढ़ें- Haryana news: अब घर बैठे करें राशन कार्ड की ई-केवाईसी, हरियाणा के इस जिले में शुरू हुई नई सुविधा

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सिरसा (Sirsa), फतेहाबाद (Fatehabad), हिसार (Hisar), रोहतक (Rohtak), भिवानी (Bhiwani), जींद (Jind), कैथल (Kaithal), कुरुक्षेत्र (Kurukshetra), अंबाला (Ambala), चंडीगढ़ (Chandigarh), पंचकूला (Panchkula), यमुनानगर (Yamunanagar), करनाल (Karnal), पानीपत (Panipat), सोनीपत (Sonipat), झज्जर (Jhajjar), चरखी दादरी (Charkhi Dadri), रेवाड़ी (Rewari), महेंद्रगढ़ (Mahendragarh), गुरुग्राम (Gurugram), फरीदाबाद (Faridabad), मेवात (Mewat) और पलवल (Palwal) जैसे जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने और लू (loo) पड़ने की संभावना है|

रातें भी होंगी गर्म
विशेषज्ञों का कहना है कि कई इलाकों में दिन की तुलना में रातें ज्यादा गर्म महसूस हो सकती हैं| गर्म हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा बना रहेगा|

13 जून से मौसम में आएगा बदलाव
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 जून तक प्रदेश में गर्मी चरम पर बनी रहेगी, लेकिन 13 जून से बदलाव की उम्मीद है| 13 से 16 जून तक हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी|

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा में नूंह से नौगांव बॉर्डर तक बनेगा नया चार लेन नेशनल हाईवे

सिरसा सबसे गर्म शहर
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान सिरसा एयरफोर्स स्टेशन (Sirsa IAF) में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया| वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल (Karnal) में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ|

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024