Surender Romio Interview : हरियाणा में कोई शादी, जन्मदिन, एनिवर्सरी में डीजे बज रहा हो और घूंघट बैन, नंगड़ों के ब्याह दी, टूम, गाने नहीं बजें, ऐसा हो ही नहीं सकता। आज हर बच्चे से लेकर बड़े की लफ्जों पर ये गाने चढ़े हुए हैं। आज हम बात करते हैं इन गानों को गाने वाले कलाकार सुरेंद्र रोमियो की।
जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के ढाकल गांव निवासी सुरेंद्र रोमियो का हमने इंटरव्यू किया। इंटरव्यू में सुरेंद्र रोमियो ने बताया कि सर्दियों की शुरूआत से पहले उनके गानों का धमाका होने वाला है। नवंबर में कई बड़े गाने रिलीज होने वाले हैं, जो डीजे सांग होंगे। हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में फॉक गानों से अपनी छाप छोड़ने वाले सुरेंद्र का अलग ही स्थान है।
कोंट्रोवर्सी से दूर रहने वाले सुरेंद्र रोमियो का कहना है कि हरियाणा की इंडस्ट्री में लगातार विस्तार होता जा रहा है, जो हरियाणवी मां बोली के लिए अच्छी बात है। आने वाला दौर फिल्मों, वेब सीरिज का होगा और यह बहुत ही जबरदस्त होगा। सुरेंद्र रोमियो से जब ये सवाल किया गया कि उन्होंने जब शुरू किया था तो उस समय इंडस्ट्री बहुत मुश्किल से सर्वाइव कर रही तो इसके बावजूद भी ये फील्ड क्यों चुनी तो सुरेंद्र रोमियो ने कहा कि वक्त सबका आता है।
Surender Romio Interview : पहले 8 हजार में गाने बनते थे, आज 10 लाख रुपए लगते हैं
पहले 7 से 8 हजार रुपए में गाना और वीडियो हो जाते थे लेकिन आज एक बढ़िया गाने के लिए 10 लाख रुपए तक खर्च हो जाता है। इसमें प्रमोशन वगरह भी होते हैं। आज हरियाणा का सिनेमा बदल चुका है और नए-नए लेखक, कलाकार उभर रहे हैं। सुरेंद्र रोमियो ने कहा कि हालांकि आज भी दादा लखमीचंद, मांगेराम, धनपत की कविताएं प्रासंगिक हैं और इन्हें कलाकार गा रहे हैं, संस्कृति वैसे ही चल रही है लेकिन समय के साथ लोगों का झुकाव बदल जाता है।
एक समय लोग सांग देखते थे, उसके बाद रागनियों का दौर आया और अब हरियाणवी गानों का दौर पीक पर है। आने वाला समय फिल्म और वेब सीरिज का भी होगा। सुरेंद्र रोमियो ने कहा कि वह समय के साथ बदलाव कर रहे हैं और आज उनके कई गाने ऐसे हैं, जो मीलियन नहीं बल्कि बिलियन में जा चुके हैं लेकिन उन्होनें हमेशा ऐसे गीत गाने का प्रयास किया, जिन्हें परिवार में बैठकर सुन सकें। सुरेंद्र रोमियो ने हंसते हुए कहा भी कि मेरे गाने महिलाएं ज्यादा सुनती हैं।
Surender Romio Interview : सुरेंद्र रोमियो के नए गाने जल्द
सुरेंद्र रोमियो ने कहा कि मैं फॉक गाता हूं मेरे टूम, घूंघट बेन, नंगड़ जैसे गानों का दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, जो मेरे के लिए गर्व की बात है। सुरेंद्र रोमियो ने कहा कि मां बोली के दर्शकों के लिए हम नवंबर में काफी बड़े डीजे सांग लेकर आ रहे हैं, जो दर्शकों को पसंद आएंगे। सुरेंद्र रोमियो ने कहा कि जो भी गाओ तो ऐसा गाओ कि मां, बेटे, परिवार एक साथ बैठकर सुन सकें।
सुरेंद्र रोमियो इंटरव्यू : https://youtu.be/N2LrAlEgtqQ?si=PEhy3G4TGDYESvSG
