UGC NET June 2026 : नेट की आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म, जानें परीक्षा डेट और फीस

UGC NET June 2026 : नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2026। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की ओर से जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा भारतीय नागरिकों के लिए Junior Research Fellowship (JRF), Assistant Professor और PhD एडमिशन की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। UGC NET जून 2026 परीक्षा 85 विषयों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा CBT (Computer Based Test) मोड में होगी।

NTA द्वारा नेट का जारी शेड्यूल :

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 मई 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
  • फॉर्म करेक्शन विंडो: 22 मई से 24 मई 2026
  • एग्जाम सिटी स्लिप जारी: 10 जून 2026 तक
  • एडमिट कार्ड जारी: 15 जून 2026 तक
  • परीक्षा तिथि: 22 जून से 30 जून 2026
  • इतने विषयों में होगी परीक्षा

UGC NET June 2026 : आवेदन फीस

  • जनरल / अनारक्षित: ₹1150
  • EWS / OBC-NCL: ₹600
  • SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर: ₹325

UGC NET June 2026 के लिए कैसे और कहां करें आवेदन :  उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। NTA ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। एजेंसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सही भरें, क्योंकि आगे की सभी जानकारी उसी पर भेजी जाएगी। साथ ही, जहां संभव हो आधार वेरिफिकेशन का उपयोग करने की भी सलाह दी गई है।

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024