Haryana roadways : ग्रीनफील्ड हाईवे के रास्ते दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस हुई बंद, यात्री नहीं मिले

Haryana roadways update : यात्रियों की कमी के चलते जींद से ग्रीनफील्ड हाईवे से दिल्ली की ओर जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है। जींद से सुबह आठ बजकर 20 मिनट और दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर वाया सोनीपत, मुरथल होते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली के लिए बस शुरू की गई थी।

रोडवेज को उम्मीद थी कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और उन्हें भी कम समय पर दिल्ली पहुंचने में आसानी होगी, लेकिन यात्रियों की कमी के चलते डिपो को बस बंद करनी पड़ी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज डिपो ने अगस्त माह के अंत में दाे बस वाया ग्रीनफील्ड हाईवे होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की थी।

पहली बस जींद से सुबह सात बजकर 40 मिनट और उसके बाद दूसरी बस दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए वाया गोहाना बाईपास, सोनीपत बाईपास, मुरथल व बहालगढ़ होते हुए दो घंटे में बस दिल्ली पहुंचती थी। इसके बाद समय में बदलाव किया गया, जिसके बाद पहली बस सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर जींद से रवाना होती थी, जो 11 बजे वहां से वापसी चलती थी।

Haryana roadways Jind to Delhi via Greenfield Highway bus stopped
Haryana roadways Jind to Delhi via Greenfield Highway bus stopped

 

वहीं दूसरी बस दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर जींद से दिल्ली के लिए रवाना होती थी, जो शाम पांच बजे दिल्ली से जींद के लिए वापसी आती थी। वाया रोहतक व बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को करीब चार घंटे का सफर तय करना पड़ता है। इस मार्ग पर बस का किराया 160 रुपये है, जबकि वाया ग्रीनफील्ड हाईवे के रास्ते 145 रुपये किराया लगता था, लेकिन पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं होने के कारण यह बस ज्यादा दिन नहीं चल पाई और एक महीने बाद बंद हो गई है।

Haryana roadways : यात्रियों की संख्या कम होने के चलते बंद करनी पड़ी बस

यात्रियों की संख्या कम होने के चलते वाया ग्रीनफील्ड हाईवे के रास्ते दिल्ली जाने वाली दोनों बस बंद कर दी गई हैं। इस रास्ते से यात्री कम समय में दिल्ली पहुंच जाते थे और वाया रोहतक-बहादुरगढ़ की अपेक्षा किराया भी कम था। यात्रियों की सुविधा के लिए बस के समय में बदलाव भी किया गया था, लेकिन यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ने के कारण बस बंद करनी पड़ी। इन बसों को दूसरे रूट पर चलाया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी।
–देवेंद्र कूका, डीआइ बस स्टैंड जींद।

Haryana roadways : जींद से वाया रोहतक, बहादुरगढ़ के लिए दिल्ली जाने वाली बस का समय

  • समय                    -डिपो का नाम
  • सुबह पांच बजकर 10 मिनट-जींद डिपो
    सुबह छह बजे     – जींद डिपो
  • सुबह छह बजकर 20 मिनट-जींद डिपो
    सुबह सात बजकर 30 मिनट-पीआरटीसी
  • सुबह आठ बजकर 15 मिनट-फतेहाबाद डिपो
    सुबह आठ बजकर 20-पीआरटीसी

 

  • सुबह नौ बजकर 10 मिनट-फतेहाबाद डिपो
    सुबह 10 बजकर पांच मिनट-जींद डिपो
  • सुबह 10 बजकर 40 मिनट-जींद डिपो
    दोपहर 12 बजकर 20 मिनट-पीआरटीसी
  • दोपहर एक बजकर पांच मिनट-पीआरटीसी
    दोपहर एक बजकर 20 मिनट-पीआरटीसी
  • दोपहर दो बजकर 20 मिनट-पीआरटीसी
    दोपहर दो बजकर 50 मिनट-पीआरटीसी

 

  • दोपहर तीन बजे-पीआरटीसी
    दाेपहर तीन बजकर 20 मिनट-पीआरटीसी
  • दोपहर पांच बजकर 20 मिनट-पीआरटीसी
    शाम पांच बजकर 40 मिनट-जींद डिपो
  • शाम छह बजकर 20 मिनट-पीआरटीसी
    शाम साढ़े सात बजे-पीआरटीसी
Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024