Hisar AC Electric Bus : हिसार शहरवासियों के लिए एसी व इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा और ज्यादा बेहतर होने वाली है। हिसार रोडवेज द्वारा कैमरी गांव तक प्रतिदिन 2 इलेक्ट्रिक बसों की सर्विस शुरू कर दी है। हिसार से कैमरी तक लगभग हर 20 मिनट में बसों की सुविधा मिलेगी। आइए बताते हैं हिसार से कैमरी तक बस का किराया क्या रहेगा और टाइमटेबल क्या रहेगी।
हिसार बस स्टैंड से कैमरी तक जाने वाले यात्रियों के लिए किराया 20 रुपए तय किया गया है। इस रूट पर शहर और आसपास के क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्री एसी बस में सफर कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले 2 एसी ई-बसों का संचालन हिसार बस स्टैंड से आधार अस्पताल तक किया जा रहा था।
इस रूट पर यात्रियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर बस सेवा बंद कर दी गई। इसके बाद रोडवेज ने ई- बसों को कैमरी रूट पर कुछ दिन तक ट्रायल के तौर पर चलाया। यात्रियों की संख्या और संचालन को देखा गया। इसके बाद अब कैमरी रूट को नियमित कर दिया गया है। अब दोनों एसी ई-बसों का संचालन इसी रूट पर किया जाएगा।
Hisar AC Electric Bus : हर 20 मिनट में मिलेगी बस सर्विस, ज्यादा इंतजार नहीं
हिसार से कैमरी रूट पर दो ई-बसों के संचालन का सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को सर्विस की नियमितता के रूप में मिलेगा। बसों के बीच अंतराल करीब 20 मिनट रखा गया है। ऐसे में एक बस निकलने के बाद यात्रियों को अगली बस के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बस सेवा के नियमित संचालन से शहर के इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गर्मी और बारिश में एसी बस में सफर की सुविधा इलेक्ट्रिक एसी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी और बारिश के दौरान राहत मिलेगी। शहर में रोजाना नौकरी, कारोबार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह बस सेवा उपयोगी होगी। खासकर कैमरी और आसपास के क्षेत्र से शहर आने वाले लोगों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त साधन तलाशने की जरूरत कम होगी।
Hisar AC Electric Bus : इन रूटों पर चल रही एसी ई-बसें
हिसार रोडवेज के अंतर्गत आने वाली 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों में दो बसें गंगवा रूट पर चल रही हैं तो वहीं एक बस अग्रोहा रूट पर चल रही है। अब दो बसें कैमरी रूट पर चलने के बाद यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ेगी।
हिसार एसी बसों का किराया
ई-बस सेवा शुरू होने के बाद शहर के प्रमुख स्टॉपेज का किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है। हिसार बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक 10 रुपए, जबकि कैंप चौक तक 15 रुपए किराया लगेगा। कैंप चौक से आगे कैमरी की तरफ जाने वाले यात्रियों को निर्धारित 20 रुपए किराया देना होगा।
इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की दूरी के अनुसार किराया देना होगा। हिसार रोडवेज जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि कैमरी रूट पर दो ई बसें शुरू की गई हैं। सर्वे में इस रूट पर ठीक रिस्पांस मिला था, उम्मीद है यात्री ज्यादा से ज्यादा ई बस का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करेंगे।




