Khatushyam Train time : रींगस के लिए 5 और 6 को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, किराया मात्र 35 रुपए, देखें टाइटमेबल

Khatushyam Train time : खाटू श्याम भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे द्वारा खाटू श्याम की तरफ जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेवाड़ी-रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन 2, 5 और 6 अक्टूबर को किया जाएगा।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक यह ट्रेन 3 घंटा 20 मिनट में रेवाड़ी से रवाना होकर रींगस स्टेशन पर यात्रियों को पहुंचाएगी और इसका किराया 35 रुपए मात्र रहेगा। इससे रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना सहित मार्ग के विभिन्न स्टेशनों के यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल 2, 5 एवं 6 अक्टूबर को रेवाड़ी से सुबह 11 बजे बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे रींगस पहुंचेगी।

Khatushyam Train time : आज दिल्ली से रेवाड़ी होकर रींगस के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा ट्रेन नंबर 09638, रींगस रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल 2, 5 एवं 6 अक्टूबर को रींगस से 2.55 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट एवं श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी के डिब्बे तथा गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बे सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। यह रेलसेवा अनारक्षित होगी। इसके अलावा बता दें कि दिल्ली- रींगस के बीच रेवाड़ी होकर आज यानि 2 अक्टूबर को एक और अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04415, दिल्ली – रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 अक्टूबर को दिल्ली से शाम 6.50 बजे रवाना होकर रेवाड़ी जंक्शन पर रात 10 बजे आगमन व 10.05 बजे प्रस्थान करते हुए रात 12.40 बजे रींगस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 2 से 3 अक्टूबर तक 2 ट्रिप रींगस से मध्य रात्रि 2 बजे रवाना, रेवाड़ी जंक्शन पर सुबह 5 बजे आगमन व 5.05 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी रेवाड़ी से रींगस (Khatushyam Train) तक का किराया मात्र 35 रुपए ही रहेगा। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली-सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024