Haryana News : इस दिवाली हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। अब तक जो सोलर पैनल 30 हजार से 80 हजार रुपए तक लगते थे, वह सोलर पैनल मात्र 5 हजार रुपए में आपकी छत पर लगेंगे। बाकी खर्च बिजली निगम वहन करेगा और बिजली विभाग खुद इन सोलर पैनल को आपकी छत पर इंस्टाल कर के जाएगा।
जी हां, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने इस योजना के लिए मंजूरी दे दी और फाइल वित्त विभाग से हस्ताक्षरित होकर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के पास पहुंच गई है। दिवाली से पहले यह खुशखबरी सामने आ रही है। बता दें कि अंत्योदय परिवार के दायरे में आने वाले परिवार यानि जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है, ये परिवार इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
इसके लिए अंत्योदय परिवार को इस योजना से संबंधित दस्तावेज तैयार करने होंगे और ऑनलाइन माध्यम से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन करना होगा। इसके बाद पांच हजार रुपए का टोकन मिलेगा। टोकन को जैसे ही बिजली निगम के कार्यालय में जमा करवाएंगे, संबंधित एरिया के बिजली निगम एसडीओ, एक्सईएन योजना के तहत सोलर आपके घर की छत पर लगवाने का काम करेंगे। खास बात ये है कि इसके लिए पात्र परिवार को न तो किसी वेंडर से संपर्क करने की जरूरत है और न ही किसी को रुपये, इंस्टालेशन चार्ज वगरह देने की जरूरत है।
Haryana News : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है
पीएम सूर्य मुफ्त बिजली घर योजना को पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 में शुरू किया था। इसके तहत घर पर एक किलोवाट से तीन किलोवाट या इससे भी ज्यादा कैपेसिटी के सोलर पैनल लगवाए जा सकते हैं। इसमें सरकार द्वारा सबसिडी का भी प्रावधान किया गया था। रूफटॉप सोलर लगने के बाद हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का सरकार का प्लान है।
Haryana News : 5 हजार रुपए में सोलर पैनल योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है
- – जिस परिवार की वार्षिक आय 1 लाख या इससे कम हो
- – जिस परिवार के पास जमीन न हो
- – विधवा, वृद्ध व्यक्ति और दिव्यांगजन, असंगठित क्षेत्र के दैनिक मजदूर (रिक्शा चालक, कुली, रेहड़ी-पटरी वाले) व पारंपरिक ग्रामीण कारीगर (कुम्हार, बढ़ई, बुनकर, लोहार) शामिल हैं।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंधक निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत 5 हजार रुपए में सोलर पैनल लगाने की स्कीम को सीएम ने मंजूरी दे दी है। अब नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा इसे लाँच किया जाएगा और दीवाली से पहले पात्र परिवारों को इसका लाभ मिल सकेगा।




