Haryana Roadways Timetable : सिरसा, नाथूसरी चौपटा और आसपास के क्षेत्र से राजस्थान के सालासर की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने सिरसा डिपो की बस को वाया चौपटा सालासर तक चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत मंगलवार को सिरसा नाथूसरी चौपटा भादरा होते हुए सालासर की तरफ बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहां जन प्रतिनिधियों भाजपा नेता नीकूराम फौजी, जेजेपी नेता कृष्ण शाहपुरिया, भाजपा नेता वेदपाल सिंवर, बलराम कासनिया, बंसी बैनीवाल के अलावा रोडवेज के अधिकारी और श्री बालाजी सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
रोडवेज की इस बस सेवा के शुरू होने के बाद चौपटा क्षेत्र और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को सालासर धाम आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। बस सेवा शुरू होने पर श्री बाला जी सेवा समिति और चौपटा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिरसा के जिला उपायुक्त, हरियाणा रोडवेज के जीएम, टीएम तथा रोडवेज के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।




