Durga Ashtami : 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर अढ़ाई तक लगेंगे सरकारी स्कूल

Durga Ashtami School time change : जींद समेत हरियाणा भर के सरकारी स्कूलों में 19 अक्तूबर को समय का बदलाव किया गया है। दरअसल दुर्गा अष्टमी होने के चलते विभागीय निर्देशों के अनुसार स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक संचालित होंगे। यह समय विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों के लिए समान रूप से लागू रहेगा।

संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों तक इस सूचना को पहुंचाएं और निर्धारित समय-सारिणी का पालन सुनिश्चित करवाएं। दुर्गा अष्टमी के मद्देनजर जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि 19 अक्टूबर को सभी राजकीय विद्यालयों में बदले हुए समय के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों को एक ही समय-सारिणी का पालन करना होगा।

Durga Ashtami : स्कूल अपने स्तर पर नहीं करेंगे बदलाव

अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सभी संबंधित विद्यालयों में आदेश की अनुपालना हो। जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई भी विद्यालय अपने स्तर पर निर्धारित समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करेगा। सभी राजकीय विद्यालयों को जारी आदेशों के अनुसार ही संचालित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों तक सूचना पहुंचाए और निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाएं।

दोहरी शिफ्ट में संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए निर्देशों में विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट का समय अन्य दिनों की तरह सामान्य रहेगा। दूसरी शिफ्ट की समय-सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जींद जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर एकल शिफ्ट वाले राजकीय विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक संचालित होंगे, जबकि दोहरी शिफ्ट वाले विद्यालयों में पहली शिफ्ट दोपहर साढ़े 12 बजे बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट पहले से निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024