Bus permit news : स्टेज कैरिज स्कीम के तहत जींद में 35 ग्रामीण रूट पर परमिट के लिए आए 125 आवेदन

Bus Permit News : जींद : संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत 35 ग्रामीण रूटों पर प्राइवेट बसों को लेकर परमिट देने के लिए 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। 15 दिन के अंदर 125 आवेदन आए हैं। आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा करेंगे और साथ ही 25 हजार रुपये की निर्धारित नान-रिफंडेबल फीस भी जमा करेंगे।

आवेदन के साथ जरूरी जानकारी आवेदकों को साथ में दिए गए प्रपत्र-1 में देनी होगी। संबंधित जिला परिवहन अधिकारी द्वारा आवेदनों को प्राप्त करने, प्रोसेस करने और उनकी जांच-पड़ताल करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम में एडीटीओ, एमवीओ, टीआइ, टीएसआइ और जरूरत के अनुसार आपरेटर व अन्य सहयोगी स्टाफ शामिल किए गए हैं। टीम बनाने के आदेश की एक कापी आवेदन लेने की तारीख शुरू होने से पहले हेड क्वार्टर को भेजी जाएगी।

Bus permit news : जींद में दौड़ रही 162 प्राइवेट बसें

समिति द्वारा प्राप्त और प्रोसेस-जांच किए गए आवेदनों का पूरा रिकार्ड एक रजिस्टर में रखा जा रहा है, जिस पर समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर होंगे और संबंधित डीटीओ, सह-सचिव, आरटीए के भी काउंटर-हस्ताक्षर होंगे। इस समय जिले में परिवहन समिति की 162 बस दौड़ रही हैं। इसमें से नरवाना रूट पर 31, असंध पर 16, गोहाना-बरवाला पर 19, हांसी पर 26, पुंडरी पर तीन, जींद-पानीपत पर 26, पिल्लूखेड़ा-रोहतक पर पांच, नरवाना-हांसी पर पांच, नरवाना-कैथल पर 24 और नरवाना-हिसार रूट पर 20 बसें शामिल हैं।

नए रूट में पिल्लूखेड़ा से रोहतक वाया धडोली, ललितखेड़ा, नंदगढ़, लिजवाना, जुलाना, लाखनमाजरा, जींद से हांसी वाया ईक्कस, रामराय, गुलकनी, राजथल, नारनौंद, नरवाना से नारनौंद वाया उचाना कलां, भौगरा, बुडायन, कापड़ो, खेड़ी चौपटा, राखी और नरवाना से जींद वाया डूमरखां, सफाखेडी, उचाना कलां, खटकड़, झांझ जैसे रूट पर परिवहन समिति की बसों से आवेदन मांगे गए हैं। 30 सितंबर के बाद इन रूटों पर जितने आवेदन आएंगे, उसके बाद परमिट को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Bus permit news : 15 दिन में आए 125 आवेदन

जिले में नए स्टेज कैरिज परमिट लेने के लिए आवेदन 30 सितंबर तक लिए जाएंगे। पिछले 15 दिन के अंदर 125 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन के लिए 25 हजार रुपये की नान रिफंडेबल फीस जमा करवानी होगी। कोई भी आवेदन कर्ता किसी भी कार्य दिवस में जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में आकर अपना आवेदन जमा करवा सकता है।
–बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर जिला परिवहन विभाग कार्यालय जींद

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024