Hisar to Haridwar Rout Timetable : हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए गंगा दर्शन एक्सप्रेस बस सेवा का संचालन किया जा रहा है, जिससे हिसार, डबवाली और सिरसा क्षेत्र के यात्रियों को हरिद्वार जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। आइए हम आपको हिसार से हरिद्वार, सिरसा से हरिद्वार और डबवाली से हरिद्वार की रोडवेज बस टाइमटेबल के बारे में बता दें।
हरियाणा रोडवेज की यह बस सेवा हिसार से हरिद्वार के लिए वाया बरवाला, सुरेवाला चौक, नरवाना, कैथल, पेहवा, कुरुक्षेत्र, पीपली, लाडवा, रादौर, यमुनानगर, सरसावा, सहारनपुर और रुड़की होते हुए संचालित होगी। हिसार से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस सुबह 7:50 बजे रवाना होगी, जबकि यमुनानगर से दोपहर 1:00 बजे हरिद्वार के लिए चलेगी। वापसी में हरिद्वार से यमुनानगर (Haridwar yamunanagar) के लिए बस शाम4:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन यमुनानगर से हरिद्वार के लिए सुबह 6:00 बजे तथा हरिद्वार से हिसार के लिए सुबह 9:30 बजे बस चलेगी। इसके अलावा यमुनानगर से दोपहर 12:30 बजे भी सेवा उपलब्ध रहेगी।
Haridwar Rout Timetable : सिरसा, डबवाली से हरिद्वार रोडवेज बस टाइमटेबल
इसके अलावा डबवाली-सिरसा-हरिद्वार रूट पर भी बस सेवा शुरू की गई है, जो फतेहाबाद, उकलाना, नरवाना, कैथल, पेहवा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, सहारनपुर और रुड़की के रास्ते हरिद्वार पहुंचेगी। डबवाली से हरिद्वार के लिए बस सुबह 5 बजे चलेगी और सिरसा से हरिद्वार के लिए बस सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। इस रूट पर पेहवा से सुबह 10:15 बजे और दोपहर 12:30 बजे, जबकि यमुनानगर से दोपहर 12:30 बजे और 2:40 बजे बसें हरिद्वार के लिए उपलब्ध रहेंगी।
Haridwar Rout Timetable : हरिद्वार से सिरसा, डबवाली के लिए रोडवेज बस टाइमटेबल
वापसी यात्रा में हरिद्वार से डबवाली (Haridwar to Dabawali timetable) के लिए रोडवेज बस सुबह 6 बजकर 10 मिनट और 7 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यमुनानगर से सुबह 9:10 बजे और 10:10 बजे, कुरुक्षेत्र से सुबह 10:10 बजे और 11:15 बजे, पेहवा से सुबह 10:45 बजे और दोपहर 12:00 बजे, जबकि कैथल से सुबह 11:50 बजे और दोपहर 12:50 बजे बस सेवा मिलेगी। यह सेवा विशेष रूप से हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।
यह खबर भी पढ़ें : रोडवेज में होगी 2397 परिचालकों की बड़ी भर्ती, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका
Haryana Roadways : रोडवेज में होगी 2397 परिचालकों की बड़ी भर्ती, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका
