Conductor suspended : हरियाणा रोडवेज में बड़ी कार्रवाई, 700 रुपये गबन मामले में HKRN कंडक्टर सस्पेंड

29 अप्रैल। हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा टिकटों के गबन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए (Conductor suspended) कंडक्टर को सस्पेंड किया है। कंडक्टर सिरसा डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगा हुआ था।

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज के सिरसा डिपो में एचकेआरएन के तहत नियुक्त परिचालक अंकित (संख्या 523) के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई थी कि उसने टिकटों का गबन किया है। इसके बाद मामले की जांच की गई और परिचालक अंकित के खिलाफ 700 रुपये के गबन की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सस्पेंशन की यह कार्रवाई की गई है। आदेश के अनुसार यह रिपोर्ट मिलने के पश्चात 26 अप्रैल 2026 से कर्मचारी का सेवा अनुबंध आगामी आदेशों तक निलंबित रहेगा।

Haryana Roadways Gaban Sirsa HKRN Conductor suspended
Haryana Roadways Gaban Sirsa HKRN Conductor suspended

Conductor suspended : सिरसा डिपो महाप्रबंधक ने जारी किया सस्पेंशन लैटर

हरियाणा राज्य परिवहन सिरसा के महाप्रबंधक (GM) ने परिचालक अंकित के सस्पेंशन का पत्र जारी करते हुए इस संबंध में सूचना हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN), पंचकूला को भी आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से यह कदम उठाया है। अब आगे की जांच और प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अगला निर्णय लिया जाएगा।

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024