Haryana News : परिवहन विभाग के आदेश, सभी बसों में रखे जाएंगे फायर सिलेंडर, फर्स्ट एड बॉक्स

Haryana News : हरियाणा में हांसी-भिवानी रोड पर प्राइवेट बस में आग लगने की घटना के बाद परिवहन विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने आदेश जारी किया है कि सभी रोडवेज व प्राइवेट बसों में फायर सिलेंडर और फर्स्ट एड बॉक्स रखवाए जाएं। साथ ही गर्मी से बचाव को लेकर भी सुरक्षा के लिहाज से गाइडलाइन जारी की हैं।

बता दें कि हांसी भिवानी रोड पर गांव मिलकपुर के पास सोमवार की रात बस में आग लगने से पुलिस सीआईडी कर्मचारी समेत दो लोगों की जलने से मौत हो गई थी और 11 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। हालांकि बस पूरी तरह से खाक हो गई है और यह पता नहीं चल पाया है कि उसमें फायर सिलेंडर था या नहीं लेकिन अगर होता और ड्राइवर-कंडक्टर या यात्री मुस्तैदी दिखा देता तो आग की घटना पर काबू पाया जा सकता था। भविष्य में इस तरह की घटना न घटे, इसलिए रोडवेज ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

Haryana News : परिवहन विभाग ने जारी की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन

हिसार में बसों में फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से लगाए जा रहे हैं। जिन बसों में पहले यह सुविधा नहीं थी, उनमें भी तुरंत उपकरण स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही सभी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। नई गाइडलाइन के बाद सभी रोडवेज का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Haryana News Transport Department Guidelines Fire cylinders, first aid boxes in buses
Haryana News Transport Department Guidelines Fire cylinders, first aid boxes in buses

हीटवेव से बचाव के लिए बसों में पानी के कैंपर रखे जाएं

परिवहन विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में ये भी कहा गया है कि गर्मी, लू और यात्रा के दौरान संभावित जोखिमों से यात्रियों को सुरक्षित रखना है। यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार सभी बसों में पीने के पानी की व्यवस्था करनी होगी, ताकि यात्रियों को सफर में डिहाइड्रेशन जैसी समस्या का सामना न करना पड़े। इसके मद्देनजर हिसार रोडवेज की करीब 250 बसों में पानी के कैंपर रखवाए गए हैं। इसके साथ बस स्टैंड और प्रमुख ठहराव स्थलों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की है। कई जगहों पर वाटर कूलर भी लगाए गए हैं।

रोडवेज महाप्रबंधक ने ड्राइवर और कंडक्टरों को निर्देश दिए कि वे बसों में पंखों और वेंटिलेशन सिस्टम की नियमित जांच करें। दोपहर के समय यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है। रोडवेज हिसार ट्रैफिक मैनेजर प्रीतम सिवाच ने बताया कि मुख्यालय से हीटवेव को लेकर मिली गाइडलाइन के अनुसार रोडवेज की सभी बसों में पानी की कैंपर रखवाए हैं। सभी बसों में फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध करवाई हैं।


यह खबर भी पढ़ें : हरियाणा रोडवेज में होगी 2397 परिचालकों की बड़ी भर्ती, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024