Haryana roadways : रोहतक से हिमाचल के पंडोह बांध तक सीधी रोडवेज AC बस शुरू, 722 रुपए किराया, देखें टाइमटेबल

Haryana roadways Rohtak to Pandoh dam : हरियाणा के रोहतक से हिमाचल प्रदेश के पंडोह बांध तक सीधी रोडवेज एसी बस सेवा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी तो वहीं पर्यटक भी इसका फायदा उठा सकेंगे, क्योंकि रास्ते में कई दर्शनीय स्थल आएंगे।

रोहतक के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक से पंडोह बांध रोडवेज बस का शुभारंभ कर दिया है। यात्रियों को चंडीगढ़ या मंडी जाकर बार-बार बस बदलने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। रोहतक डिपो द्वारा तैयार रूट प्लान के मुताबिक, यह बस रोहतक से चलकर मोहाली, चंडीगढ़, रोपड़, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी होते हुए अंतिम पड़ाव पंडोह बांध तक जाएगी। कुल 438 किलोमीटर के इस रास्ते में यात्रियों को पंजाब के ऐतिहासिक शहरों और हिमाचल की वादियों के मनमोहक नजारे देखने को मिलेंगे।

रोहतक से पंडोह बांध रोडवेज बस समयसारिणी

रोहतक से पंडोह धाम के बीच टाइमटेबल की बात करें तो प्रतिदिन रोहतक डिपो से यह बस दिन में 11:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद रात 6:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रात 10:30 बजे मंडी पहुंचेगी। रात 11:00 बजे पंडोह बांध पहुंचेगी। पंडोह से रोहतक के लिए वापसी में यह बस पंडोह बांध से सुबह 5:00 बजे चलेगी। इसके बाद सुबह 5:30 बजे मंडी पहुंचेगी। सुबह 7:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दिन में रोहतक लौटेगी।

Haryana Roadways Rohtak–Pandoh Dam Fare रोहतक से पंडोह बांध का किराया

  • रोहतक से चंडीगढ़- 250 किमी- 315 रुपए
  • रोहतक से बिलासपुर- 352 किमी- 495 रुपए
  • रोहतक से मंडी – 420 किमी – 675 रुपए
  • रोहतक से पंडोह बांध- 438 किमी – 722 रुपए

रोहतक से पंडोह बांध के बीच के दर्शनीय स्थल

  • चंडीगढ़ व मोहाली : रॉक गार्डन, कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सुखना लेक, मोहाली क्रिकेट स्टेडियम
  • रोपड़ : सतलुज नदी का तट, प्राचीन किले।
  • बिलासपुर व सुंदरनगर: गोविंद सागर झील, सुंदरनगर झील
  • मंडी व पंडोह: ऐतिहासिक भूतनाथ मंदिर, ब्यास नदी, पंडोह बांध के सुरम्य दृश्य ।
  • नोट : इसके अलावा पंडोह पहुंचकर यात्री यहां से निकटवर्ती पर्यटन स्थलों-कुल्लू, मनाली, भुंतर, सोलांग वैली, पार्वती घाटी के लिए भी आसानी से साधन पकड़ सकेंगे।

Haryana Roadways : एसी बस होगी, हाई टैक सुविधाएं

  • हाईटेक सुविधाओं से लैस
  • सुरक्षा एवं ट्रैकिंग : बस में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सुविधा
  • पुश-बैक, आरामदायक सीटें।
  • ऑन- रूट स्वच्छ शौचालय के लिए रुकने की व्यवस्था
  • वेल-ट्रेंड स्टाफ।

रोहतक डिपो इंचार्ज हंसराज ने बताया कि रोहतक से पंडोह बांध के बीच बस चलाने को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज यानि सोमवार सुबह 11:30 बजे शुभारंभ किया जाएगा। इस बस सेवा से यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस सभी सुविधाओं से लैस है।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024