Haryana School Time change : दोहरी शिफ्ट में संचालित होने वाले राजकीय स्कूलों के दूसरी शिफ्ट के समय में 15 अक्टूबर से बदलाव किया जाएगा। नई समय-सारणी के अनुसार दूसरी शिफ्ट के स्कूल दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होंगे और शाम सवा पांच बजे तक संचालित किए जाएंगे।
इससे पहले दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से शाम छह बजकर 15 मिनट तक निर्धारित था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को शाम को पहले छुट्टी मिल सकेगी। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा और शैक्षणिक व्यवस्था के अनुसार समय-सारणी निर्धारित की जाती है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर से दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के दूसरी शिफ्ट के समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
अभी तक दूसरी शिफ्ट के विद्यार्थियों को दोपहर पौने एक बजे स्कूल पहुंचना होता था और शाम सवा छह बजे छुट्टी होती थी, लेकिन नई समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों को दोपहर 12 बजकर 40 बजे स्कूल पहुंचना होगा और शाम सवा पांच बजे छुट्टी हो जाएगी। इस बदलाव के तहत स्कूल लगने का समय पांच मिनट पहले किया गया है, जबकि छुट्टी का समय एक घंटा पहले निर्धारित किया गया है।
School Time change : दूसरी शिफ्ट वाले विद्यार्थियों को फायदा
इससे दूसरी शिफ्ट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शाम के समय घर लौटने में सुविधा मिल सकती है। वहीं, शिक्षकों को भी नई समय-सारणी के अनुसार अपनी शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य कार्यों की योजना बनानी होगी। दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों के साथ-साथ एकल शिफ्ट में चलने वाले राजकीय स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जाएगा।
हालांकि, इन स्कूलों के लिए नई समय-सारणी 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगी। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय 16 नवंबर से बदलेगा। ऐसे में दोनों प्रकार के स्कूलों के समय में परिवर्तन अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा।
जींद जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी ने बताया कि जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को समय में होने वाले इस बदलाव का ध्यान रखना होगा।
विशेषकर दोहरी शिफ्ट में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूसरी शिफ्ट के समय में हुए बदलाव के अनुसार 15 अक्टूबर से नए समय के अनुसार स्कूल पहुंचना होगा। वहीं, एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए 16 नवंबर से समय-सारणी में बदलाव होगा। नई व्यवस्था के अनुसार स्कूलों का संचालन निर्धारित समय पर किया जाएगा।




