Gram sabha new rule : हरियाणा में ग्राम सभा का कोरम फिर बदला, 10 प्रतिशत या 300 सदस्य जरूरी

Gram sabha new rule : हरियाणा में एक बार फिर से ग्राम सभा के नियमों में बदलाव किया गया है। पिछले 9 महीने में तीसरी बार ग्राम सभा के लिए नया नियम बनाया गया है। अब ग्राम सभा में 10 प्रतिशत या फिर 300 सदस्यों से भी काम चल जाएगा।

बता दें कि आज पूरे हरियाणा में सभी गावों में ग्राम सभाओं का आयोजन होना है। इससे एक दिन पहले सरकार ने कोरम के नियमों में बदलाव किया है। ग्राम पंचायतों के लिए चुनौती बन रहे कोरम के नियमों में जनवरी से अब तक तीसरी बार संशोधन किया है। पूर्व में लागू 40 प्रतिशत सदस्यों को मौजूदगी की अनिवार्यता का सरपंच विरोध कर रहे थे। अब सरकार ने कोरम के नियमों में 2 बदलाव किए हैं।

Gram sabha new rule : ग्राम सभा के कोरम का नया नियम

हर गांव में ग्राम सभा में गांव के विकास की योजनाओं को लेकर सहमति के प्रस्ताव पारित होते हैं। विशेष ग्राम सभा में सरकारी योजना के लाभार्थियों की पहचान कर मंजूरी देना या विकास योजना तैयार करने का काम होता है। ग्राम सभा में 20 प्रतिशत सदस्यों की उपस्थिति जरूरी होगी। यह पूरा न होने पर दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। इसमें 15 प्रतिशत सदस्यों का कोरम जरूरी है। यह भी पूरा नहीं होता है तो 10 हजार या अधिक सदस्यों वाली ग्राम सभा में 500 तो 5 हजार से 10 हजार पर 400 और 5 हजार या इससे कम पर 300 सदस्य होना अनिवार्य है।

अगर ग्राम सभा की बैठक में कोरम पूरा नहीं हो तो क्या किया जाएगा

पहला- आम ग्राम सभा में सदस्यों की कुल संख्या का 10 प्रतिशत या 300 सदस्य मौजूद रहने चाहिए। दूसरा- आम ग्राम सभा की बैठक में 20 प्रतिशत सदस्य मौजूद रहेंगे, तभी कोरम पूरा माना जाएगा। एक घंटे में यह कोरम पूरा नहीं होता है तो सभा स्थगित कर दोबारा बुलाई जाएगी। जिसमें 15 प्रतिशत सदस्यों की अनिवार्यता की गई है। इस दिन भी कोरम पूरा नहीं होता है तो फिर आबादी के अनुसार 300 से 500 सदस्य मौजूद होंगे, तब कोरम पूरा माना जाएगा।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024