Vinesh Phogat : हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। मई महीने के अंत में होने वाले एशियन गेम्स-2026 में विनेश फोगाट नहीं खेल पाएंगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के नए नियमों के अनुसार विनेश फोगाट एशियन गेम्स में चयन को लेकर अपनी पात्रता खो चुकी हैं।
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ का कहना है कि 30 मई को दिल्ली में एशियन गेम्स के लिए ट्रायल होनी है। इस ट्रायल में युवा प्रतिभाओं को मौका मिले, इसके लिए कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के अनुसार इस ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने हाल-फिलहाल किसी भी नेशनल प्रतियोगिता में कोई मेडल हासिल किया हुआ हो।

Vinesh Phogat : एशियन गेम्स को लेकर ये बनाए गए हैं पैरामीटर
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यह फैसला नई प्रतिभाओं को आगे ले जाने, महत्व देने के उद्देश्य से किया गया है। एशियन गेम्स में क्वालीफाई को लेकर 2025 की सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, 2026 के सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल चैम्पियनशिप को ही मानक बनाया है।
रेसलर विनेश फोगाट इन तीनों में से किसी भी प्रतियोगिता में नहीं खेली थी, इसलिए अब विनेश फोगाट का एशियन चैंपियनशिप में खेलने का रास्ता लगभग बंद हो गया है। हालांकि कुछ दिन पहले रेसलर विनेश फोगाट कुश्ती महासंघ और इसके पदाधिकारियों पर आरोप भी लगा चुकी हैं कि पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण के गढ़ में ट्रायल में उन्हें परेशानी आ सकती है।
यह खबर भी पढ़ें : IAS Transfer List : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परिवहन विभाग को मिला नया डीजी
