Haryana roadways : सीनियर सिटीजन के लिए 5 माह बाद खुला रोडवेज पास बनाने का पोर्टल, यात्रा शुल्क पास बनने शुरू

Haryana roadways Bus Pass : हरियाणा में सीनियर सिटीजन के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। पिछले पांच माह से बंद पड़ा यात्रा शुल्क पास बनाने का पोर्टल अब फिर से शुरू हो गया है। हांसी बस स्टैंड व दूसरे बस स्टैंड पर वरिष्ठ नागरिक यात्रा शुल्क पास बनाने की प्रक्रिया दोबारा से शुरू कर दी गई है और इसके लिए कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई जाएगी।

अगर हांसी की बात करें तो यहां हांसी रोडवेज विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को देखते हुए बस स्टैंड पर स्पेशल विंडो शुरू की है। साथ ही पास बनाने के लिए कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल पिछले करीब पांच महीने से पोर्टल बंद होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों के आधा किराया माफ वाले पास जारी नहीं हो रहे थे। इसके चलते बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य किराये पर यात्रा करनी पड़ रही थी। अब पास बनने शुरू हो गए है।

वरिष्ठ नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवेदन करने से पहले जरूरी दस्तावेज और आवेदन के दौरान प्राप्त चार अंकों का पिन अपने पास रखें, ताकि बस स्टैंड पर पास बनवाते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Haryana roadways : पहले सीएससी से करना होगा आवेदन

सीनियर सिटीजन यात्रा शुल्क पास बनवाने के लिए सीएससी सेंटर से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को एक रिक्वेस्ट पेपर प्राप्त होगा। इसके अलावा आवेदन के दौरान जारी होने वाला एनसीएमसी कार्ड और चार अंकों का पिन भी जरूरी होगा। वरिष्ठ नागरिकों को इन सभी दस्तावेजों के साथ बस स्टैंड स्थित पास लिपिक कार्यालय में पहुंचना होगा।

बस स्टैंड पर दस्तावेजों की जांच के बाद वरिष्ठ नागरिक कार्ड का रेफरेंस नंबर जारी किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्ड तैयार कर दिया जाएगा। हांसी में पास क्लर्क व कंप्यूटर इंचार्ज प्रवीन दूहन का कहना है कि सीनियर सिटीजन यात्रा शुल्क पास बनाने का पोर्टल दोबारा शुरू हो गया है। सीएससी सेंटर से ऑनलाइन आवेदन करें। दस्तावेजों की जांच के बाद पास बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


Bus permit news : स्टेज कैरिज स्कीम के तहत जींद में 35 ग्रामीण रूट पर परमिट के लिए आए 125 आवेदन

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024