Sports news : कुरुक्षेत्र में 39वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पहले दिन बरसे मेडल

Sports news : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में 39वीं तीन दिवसीय हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुक्रवार को शुरूआत हुई। 4 अक्तूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से एथलीट पहुंचे हैं, जो विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने किया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-20 लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में हिना (भिवानी) ने प्रथम, रिधिमा (अंबाला) ने द्वितीय और साक्षी (पानीपत) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

आयु वर्ग 20 लड़कियों की डिस्कस थ्रो

प्रथम – रिद्धि (हिसार), द्वितीय – मन्नत फौगाट (पानीपत), तृतीय – रौनक (चरखी दादरी)

आयु वर्ग 20 लड़कियो में ट्रिपल जंप
प्रथम – अंकुश कटारिया (भिवानी), द्वितीय – कुसुम (हिसार), तृतीय – सीमा (हिसार)

आयु वर्ग 20 लड़कों में ट्रिपल जंप
प्रथम – कृष्ण कुमार (चरखी दादरी), द्वितीय – मान सिंह भड़ाना (फरीदाबाद), तृतीय – विवेक तंवर (भिवानी)

Sports News Kurukshetra State-Level Athletics Championship
Sports News Kurukshetra State-Level Athletics Championship

आयु वर्ग 18 लड़कों में डिस्कस थ्रो
प्रथम – निश्चय (रोहतक), द्वितीय – देव चौहान (पलवल), तृतीय – धीरज साहू (चरखी दादरी)

आयु वर्ग 18 लड़कियों की डिस्कस थ्रो
प्रथम – ओशिन (हिसार), द्वितीय – नैन्सी (जींद), तृतीय – प्रियांशी (गुरुग्राम)

आयु वर्ग 20 लड़कों की 800 मीटर में
प्रथम – दीपेंद्र (महेंद्रगढ़), द्वितीय – हितेश (हिसार), तृतीय
– मोहित (भिवानी) ने अपना अनुभवी खेल प्रदर्शन कर अपने अपने ज़िलों के लिए पदक जीतने का कार्य किया।

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जसवंत सिवाच कोषाध्यक्ष, यशपाल चोपडा मुख्य चयनकर्ता, बीरबल दूहन चीफ कोच और सतीश पंघाल एथलेटिक्स कोच, डाक्टर परवीन कुमार एथलेटिक्स कोच यमुनानगर, डाक्टर अंजू बाला सचिव यमुनानगर एथलेटिक्स,अंजू कुमारी एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र,मणि कुमार एथलेटिक्स कोच कुरुक्षेत्र और विकास गहलावत सदस्य एथलेटिक्स हरियाणा के द्वारा पदक प्रदान किए गए।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024