ACB Raid Jind : उचाना में बिजली निगम का लाइनमेन 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

ACB Raid Jind : हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उचाना में रेड करते हुए बिजली निगम के लाइनमेन को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार उचाना खुर्द निवासी सुशील कुमार के खेत का ट्रांसफार्मर जल गया था। जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए उसने उचाना निगम कार्यालय में शिकायत दी हुई थी। क्षेत्र का लाइनमेन बलजीत ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में 5 हजार रुपए की मांग करने लगा तो सुशील ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसीबी निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई को अंजाम देने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मार्केट कमेटी के सचिव विनोद को लगाया गया। एसीबी द्वारा 500-500 रुपये के 10 नोट शिकायतकर्ता सुशील कुमार को दे दिए गए। शिकायतकर्ता ने लाइनमेन बलजीत को रिश्वत राशि लेने के लिए अपने खेत में बुला लिया। जैसे ही लाइनमेन को रिश्वत राशि पांच हजार रुपये दी तो इशारा मिलते ही एसीबी टीम ने लाइनमेन बलजीत को काबू कर लिया। हाथ धुलवाए जाने पर बलजीत के हाथों का रंग लाल हो गया।

एसीबी ने बलजीत के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो निरीक्षक महेंद्र ने बताया कि खेत में जले बिजली ट्रांसफार्मर को बदलने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लाइनमैन को काबू किया है। लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लाइनमैन से पूछताछ कर रही है।

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024