IPS HPS Transfer List : हरियाणा में 46 आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

IPS HPS Transfer List 2026 : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार ने 46 आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें 7 IPS अधिकारी व 39 HPS अधिकारी शामिल हैं। आइए बताते हैं पूरी लिस्ट में किस अधिकारी को कौन सा पद मिला है।

IPS राजेश मोहन को जहां फरीदाबाद सेंट्रल का डीसीपी नियुक्त किया गया है तो वहीं IPS प्रतीक गहलोत को मानेसर का डीसीपी लगाया गया है। प्रतीक गहलोत के पास मानेसर के कमांडेंट का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। IPS जयबीर सिंह को फरीदाबाद क्राइम डीसीपी और IPS आयुष यादव को गुरुग्राम साऊथ का डीसीपी बनाया गया है।

IPS नरेंद्र सिंह को SCB (H) का एसपी नियुक्त किया गाय है और IPS ऊषा देवी को एसपी सोशल आउटरीच तथा SP SCB (H) लगाया गया है। एचपीएस अधिकारियों की बात करें तो यमुनानगर के DSP राजीव मिगलानी को ट्रांसफर करते हुए जींद का DSP लगाया गया है। HPS गुरविंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, मलकीत सिंह को सीआईडी हेडक्वार्टर सीआईडी लगाया गया है।

IPS HPS Transfer List : जींद के डीएसपी होंगे विपिन अहलावत

रोहतक का डीएसपी राजेश लोहान को और हांसी का डीएसपी नरेंद्र कुमार तथा कुरुक्षेत्र का डीएसपी सुरेश कुमार को लगाया गया है। कैथल के डीएसपी रमेश गुलिया का ट्रांसफर करते हुए एसीपी बहादुरगढ़ लगाया गया है। डीएसपी कंवलजीत को हांसी डीएसपी, नवीन संधू को बहादुरगढ़ एसीपी, डीएसपी गुलाब सिंह को डीएसपी होमगार्ड, एसीपी विपिन अहलावत को जींद डीएसपी लगाया गया है।

डीएसपी प्रदीप सिंह को स्टेट विजिलेंस से बदल कर डीएसपी पानीपत नियुक्त किया गया है। वहीं डीएसपी मनोज कुमार को स्टेट क्राइम ब्यूरो में, भारतेंद्र कुमार को पलवल का डीएसपी और अनिल कुमार को गुरुग्राम का एसीपी नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र शर्मा को रोहतक में डीएसपी, हरदीप सिंह को कैथल में डीएसपी, अमित कुमार को करनाल डीएसपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है। ऋषिकांत को नारनौल DSP लगाया गया है।

IPS HPS Transfer List यहां देखें पूरी लिस्ट 

Haryana IPS HPS Transfer List 2026
Haryana IPS HPS Transfer List 2026
Haryana IPS HPS Transfer List 2026
Haryana IPS HPS Transfer List 2026
Haryana IPS HPS Transfer List 2026
Haryana IPS HPS Transfer List 2026
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024