Haryana Weather May : मई में गर्मी होगी बेअसर, 8 पश्चिमी विक्षोभ दिलाएंगे राहत, नौतपा भी रहेगा ठंडा

Haryana Weather May 2026 : मई माह में गर्मी का प्रकोप देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि हरियाणा में मई महीने के दौरान मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मई में सामान्य से कम गर्मी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

आमतौर पर जहां तापमान 45 से 48 डिग्री तक पहुंच जाता है, वहीं इस बार महीने का पहला पखवाड़ा अपेक्षाकृत सुहावना रहने का अनुमान है। साथ ही औसत वर्षा भी सामान्य से अधिक हो सकती है, जिससे गर्मी का असर कम महसूस होगा।

बता दें कि मई में करीब 8 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है, जिनमें से 4-5 मध्यम श्रेणी के होंगे। इनकी वजह से हरियाणा में बार-बार मौसम बदलता रहेगा। तेज हवाएं, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा और लोगों को राहत मिलती रहेगी।

Haryana Weather update : पहले 15 दिन तापमान रहेगा सामान्य

तापमान की बात करें तो IMD के अनुसार महीने के पहले 15 दिनों तक पारा सामान्य या उससे नीचे बना रहेगा। इसके बाद दूसरे पखवाड़े में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी, लेकिन बीच-बीच में होने वाली बारिश से राहत मिलती रहेगी। पूरे महीने में केवल 5-6 दिन ही हीट वेव (लू) का असर देखने को मिल सकता है, जो कि सामान्य से कम है।

आमतौर पर 25 मई से 2 जून तक चलने वाले नौतपा के दौरान तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार इस अवधि में भी राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम में बदलाव के चलते नौतपा के दौरान भी तापमान नियंत्रित रह सकता है और लू का प्रभाव सीमित रहेगा।

Haryana Weather kaisa hai : अलनीनो का दिखेगा असर 

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में डीप डिप्रेशन बनने के कारण चक्रवाती तूफानों की संभावना भी जताई गई है, जिसका असर मौसम पर पड़ सकता है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार प्रशांत महासागर में ईएनएसओ-तटस्थ स्थिति धीरे-धीरे अल नीनो की ओर बढ़ रही है। इसके बावजूद उम्मीद है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून समय पर पहुंचेगा।


ये खबर भी पढ़ें : बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 15 दिन में ही 400 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने करवाया मेडिकल

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024