Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 15 दिन में ही 400 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने करवाया मेडिकल

Amarnath Yatra 2026 : बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए होने वाली अमरनाथ यात्रा इस वर्ष तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मात्र 15 दिन में ही 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करवाया है।

अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के पास दो प्रमुख मार्ग हैं। पहला मार्ग पहलगाम से होकर जाता है, जहां चंदनवाड़ी में बेस कैंप बनाया जाता है। इस रूट से यात्रा करीब 36 किलोमीटर लंबी है और गुफा तक पहुंचने में लगभग तीन दिन का समय लगता है। श्रद्धालु पैदल या घोड़े के माध्यम से यात्रा पूरी करते हैं। वहीं दूसरा मार्ग बालटाल से शुरू होता है। यह रास्ता अपेक्षाकृत छोटा, लेकिन अधिक कठिन है। अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।

Amarnath Yatra 2026 : मेडिकल के लिए ईसीजी, ब्लड जांच जरूरी

मेडिकल के लिए एक्सरे, ईसीजी और ब्लड जांच करानी होती है। सभी रिपोर्ट सामान्य आने के बाद फिजिशियन के हस्ताक्षर किए जाते हैं, तब जाकर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। यात्रा शुरू होने में अभी बहुत समय शेष है। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए बहुत क्रेज है। ऐसे में अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 श्रद्धालु जरूरी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया को लेकर पहुंच रहे हैं। यात्रा पर 13 से 70 साल की उम्र तक के लोग जा सकते हैं।

Amarnath Yatra 2026 : मेडिकल के लिए काफीसंख्या में आ रहे श्रद्धाल : डा. भोला

नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला ने बताया कि अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए मेडिकल बोर्ड बना दिया गया है। श्रद्धालुओं को मेडिकल के लिए किसी तरह की परेशानी नही आने दी जा रही है। ज्यों-ज्यों यात्रा शुरू होने के दिन नजदीक आएंगे त्यों-त्यों श्रद्धालु भी जल्द से जल्द मेडिकल प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए पहुंचेंगे। यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र आवश्यक किया गया है।


ये खबर भी पढ़ें : जींद में 7 प्राइवेट बसों के 64 हजार रुपए के चालान, यात्रियों को बस पास सुविधा नहीं देने की आ रही शिकायत

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024