Jind news : उचाना के 8 गांवों के सरपंच, पंच, लोगों ने SDM को सौंपा मांगों का ज्ञापन

Jind news : दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर उचाना में शिवानिया स्कूल के सामने का क्रॉसिंग कट हादसों का प्वाइंट बनता जा रहा है। अब तक यहां हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है। वाहन चालकों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने की खातिर आसपास के गांवों के मौजिज लोग, सरपंच व समाज सेवी उचाना एसडीएम सुमन यादव से मिले और ज्ञापन सौंपकर यहां पर लाल बत्ती लगाने व गोल चक्र चौक बनाने की मांग की।

करसिंधू, गुरुकुल खेड़ा, अलीपुरा, सुदकैन खुर्द, सुदकैन कलां, काब्रच्छा, छात्तर, थुआ, पालवां के सरपंच, पंच समेत दर्जनों लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे। अनुराग खटकड़, गुरुकुल खेड़ा सरपंच संदीप, सतबीर नंबरदार, अमित, कुलबीर, राजेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि नेशनल हाईवे पर शिवानिया स्कूल के पास करसिंधू की तरफ जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग के लिए कट बना हुआ है।

Jind news : हादसों में जान गंवा चुके 8 लोग

बस स्टैंड से बसें भी इसी कट से मुड़ती हैं तो वहीं एक दर्जन से ज्यादा गांवों के वाहन चालक इसी कट से क्रॉसिंग करते हैं। इसके चलते वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है और कई बार हादसे हो चुके हैं। अनुराग खटकड़ ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण अब तक इस प्वाइंट पर आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है और कई घायल हो चुके हैं। इसलिए यहां पर लाल बत्ती या गोल चक्कर बनाना जरूरी है, ताकि हादसों पर रोक लग सके। इसके अलावा ग्रामीणों ने ये भी मांग की कि यहां स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो।

ग्रामीणों ने एसडीएम से मौका निरीक्षण करने की मांग की, ताकि मामले को गंभीरता से लेते हुए गोल चौक व स्ट्रीट लाइट लगवाने की प्रक्रिया को जल्द शुरू करवाया जा सके। एसडीएम सुमन यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह नेशनल हाईवे के अधिकारियों को इस बारे में ई-मेल के माध्यम से बात करेंगी और जो भी संभव उपाय होगा, वह करवाया जाएगा।

वीडियो यहां देखें : https://youtu.be/FiT8ZY0PpYA?si=nGKcBDFiBHxa8UBQ

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024