Jind Sports News : दौड़, छलांग और थ्रो में दिखा दम, 22 जिलों के खिलाड़ियों का दबदबा

Jind Sports News : नरवाना के नवदीप स्टेडियम में रविवार को दो दिवसीय हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता में ओवरआल भिवानी-चरखी दादरी, रोहतक और हिसार के एथलीट खिलाड़ियों का दबदबा रहा। समापन समारोह में राजकुमार मिटान सदस्य एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा और संजीत सिंह बैनीवाल ए डी ए नरवाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन ट्रैक और फील्ड के सभी इवेंट्स में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी 22 जिलों के एथलीटों ने भाग लिया। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष जितेन्द्र बांगड, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, बीरबल दूहन चीफ कोच नरवाना एवं सतीश पंघाल एथलेटिक्स कोच, सोहनलाल एग्जीक्यूटिव सदस्य और विकास गहलावत सदस्य एवं सूरत गुर्जर एथलेटिक्स कोच के द्वारा सम्मानित किया गया और आगामी नेशनल चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Jind Sports News Haryana State Senior Athletics Championship Narwana
Jind Sports News Haryana State Senior Athletics Championship Narwana

Jind Sports News : यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

हेप्टाथलॉन (महिला वर्ग) : सोनू कुमारी (चरखी दादरी) प्रथम, शीतल (चरखी दादरी) द्वितीय, रितिका गोड (फरीदाबाद) तृतीय रहे।
जैवलिन थ्रो (पुरुष वर्ग) : दीपांशु (पानीपत) प्रथम, मनीष (झज्जर) द्वितीय, सागर (फतेहाबाद) तृतीय रहे।
10 किलोमीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) : रामकेश (रोहतक) प्रथम, विपिन सिंह (पानीपत) द्वितीय, रोहित (करनाल) तृतीय रहे।
10 किलोमीटर दौड़ (महिला वर्ग) : सरिता वर्मा (सिरसा) प्रथम, रेखा (पानीपत) द्वितीय, रमन (कैथल) तृतीय रहे।
400 मीटर (पुरुष वर्ग) : लव (हिसार) प्रथम, आशीष (चरखी दादरी) द्वितीय, दीपक (सोनीपत) तृतीय।
400 मीटर बाधा दौड़ (महिला वर्ग): सुमन (हिसार) प्रथम, मोनिका (चरखी दादरी) द्वितीय, क्षमा (झज्जर) तृतीय।
400 मीटर बाधा दौड़ (पुरुष वर्ग): अमित दहिया (झज्जर) प्रथम, राहुल (भिवानी) द्वितीय, तुषार काजल (झज्जर) तृतीय।

1500 मीटर (महिला वर्ग): अंजू (भिवानी) प्रथम, अंजू (हिसार) द्वितीय, चंचल (पलवल) तृतीय।
1500 मीटर (पुरुष वर्ग): रवि कुमार (करनाल) प्रथम, अमित कुमार (रेवाड़ी) द्वितीय, अमन कुमार (झज्जर) तृतीय।
800 मीटर (महिला वर्ग): अंजू रानी (भिवानी) प्रथम, कृतिका (फरीदाबाद) द्वितीय, विनीत चौधरी (फरीदाबाद) तृतीय।
800 मीटर (पुरुष वर्ग): हर्ष (झज्जर) प्रथम, धोनी (चरखी दादरी) द्वितीय, वीरेंद्र (भिवानी) तृतीय।
5000 मीटर (महिला वर्ग): रेनू (करनाल) प्रथम, रेखा (पानीपत) द्वितीय, सविता वर्मा (सिरसा) तृतीय।
5000 मीटर (पुरुष वर्ग): रवि (करनाल) प्रथम, अजय (सोनीपत) द्वितीय, अमन कुमार (झज्जर) तृतीय।
200 मीटर (महिला वर्ग): नैंसी (झज्जर) प्रथम, अंजलि (चरखी दादरी) द्वितीय, स्नेहा (चरखी दादरी) तृतीय।
200 मीटर (पुरुष वर्ग): रमन डागर (सोनीपत) प्रथम, भिवानी द्वितीय, गौरव (फतेहाबाद) तृतीय।

Jind Sports News Haryana State Senior Athletics Championship Narwana
Jind Sports News Haryana State Senior Athletics Championship Narwana

100 मीटर (महिला वर्ग): सोनिया (जींद) प्रथम, स्नेहा (चरखी दादरी) द्वितीय, आरती (हिसार) तृतीय।
110 मीटर हर्डल (पुरुष): आर्यन (जींद) प्रथम, शिव दर्शन (सोनीपत) द्वितीय, दीपेंदर (भिवानी) तृतीय।
100 मीटर हर्डल (महिला): प्रियंका (भिवानी) प्रथम, पल्लवी (भिवानी) द्वितीय, भास्कर (हिसार) तृतीय।
ट्रिपल जंप (महिला) : मोनिका (फतेहाबाद) प्रथम, हेमा (भिवानी) द्वितीय, शशि (भिवानी) तृतीय।
लंबी कूद (महिला वर्ग) : परीक्षा (फरीदाबाद) प्रथम, रितिका गोड (फरीदाबाद) द्वितीय, गगनदीप कौर (यमुनानगर) तृतीय।

लंबी कूद (पुरुष वर्ग): दीपक (भिवानी) प्रथम, दिनेश तंवर (रेवाड़ी) द्वितीय, पंकज वर्मा (भिवानी) तृतीय।
ऊंची कूद (महिला वर्ग): रेखा (फतेहाबाद) प्रथम, जोनिका (चरखी दादरी) द्वितीय, केविन सगू (करनाल) तृतीय।
ऊंची कूद (पुरुष वर्ग): पीयूष कुमार (भिवानी) प्रथम, राहुल (भिवानी) द्वितीय, अनुज कुमार (रेवाड़ी) तृतीय।
पोल वाल्ट (महिला): रजनी (भिवानी) प्रथम।

Jind Sports News Haryana State Senior Athletics Championship Narwana
Jind Sports News Haryana State Senior Athletics Championship Narwana

पोल वाल्ट (पुरुष): नवीन चौहान (सोनीपत) प्रथम, नवीन (जींद) द्वितीय, नितिन (भिवानी) तृतीय।
शॉट पुट (महिला): खुशबू (रोहतक) प्रथम, तमन्ना बबली (रोहतक) तृतीय।
डिस्कस थ्रो (महिला): पलक (भिवानी) प्रथम, महक (जींद) द्वितीय, प्रमिला (हिसार) तृतीय।
डिस्कस थ्रो (पुरुष): निश्चय (रोहतक) प्रथम, वैभव चौधरी (अंबाला) द्वितीय, उज्जवल (झज्जर) तृतीय।
हैमर थ्रो (महिला): पूनम जाखड़ (झज्जर) प्रथम, रिंकू (फतेहाबाद) द्वितीय, परी (हिसार) तृतीय।

20000 मी. पैदल चाल (महिला): इंदु (सोनीपत) प्रथम, पायल (जींद) द्वितीय, ज्योति (भिवानी) तृतीय।
20000 मी. पैदल चाल (पुरुष): हरिकेश (हिसार) प्रथम, रोहित (भिवानी) द्वितीय, राममोहन (चरखी दादरी) तृतीय। डेकाथलॉन (पुरुष वर्ग): कमल धनगढ़ (सोनीपत) प्रथम, मोहित (पानीपत) द्वितीय रहे।

धनखड़ी गांव की बेटी सोनिया ने 100 मीटर रेस में बेस्ट स्प्रिंटर का खिताब जीता। कोच सुरेंद्र क्रांति के मार्गदर्शन में जहां एक तरफ तमन्ना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एशियन गेम्स में देश की पताका लहराने के लिए जापान की सरज़मीं पर कड़ी तैयारी में जुटी है तो वहीं उनकी दूसरी खिलाड़ी सोनिया ने अपनी तूफानी रफ़्तार से स्टेट चैंपियनशिप में “बेस्ट स्प्रिंटर” का खिताब जीतकर एक बार फिर धनखड़ी और पूरे जींद का नाम गर्व से ऊँचा कर दिया है।

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024