Railway news : जींद के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, मथुरा में ट्रैक मरम्मत, 2 ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव

Railway news Jind : आगरा मंडल के मथुरा-पलवल ट्रैक पर मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य चलेगा। इस कारण ट्रेन नंबर 20424 और 16032 का संचालन बाधित रहेगा। ट्रेन 20424 फिरोजपुर कैंट सिवनी ट्रेन 10 अक्टूबर को अपने निर्धारित रूट दिल्ली, सफदरगंज, मथुरा, आगरा की बजाय गाजियाबाद- आगरा रूट से होकर चलेगी।

ट्रेन नंबर 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा चेन्नई सेंट्रल नौ अक्टूबर को 40 मिनट रोककर चलाई जाएगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर ट्रेन नंबर 20424 सुबह चार बजकर 10 मिनट पर फिरोजपुर कैंट से चलकर फरीदकौट, कोटकपूरा, बठिंडा, मानसा, बुढलाडा, जाखल, टोहाना होते हुए आठ बजकर 23 मिनट पर नरवाना पहुंचती है। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन उचाना होते हुए सुबह आठ बजकर 56 मिनट पर जींद पहुंचती है।

Railway news : 10 अक्तूबर को यह रहेगा ट्रेन का शेडयूल

यहां से ट्रेन रोहतक, बहादुरगढ़, नांगलोई, शकूरबस्ती, दिल्ली सफरदंजग, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, भोपाल होते हुए ट्रेन सीवनी पहुंचती है। जबकि 10 अक्टूबर को डायवर्ट रूट के कारण ट्रेन गाजियाबाद व आगरा रूट से होकर आगे जाएगी। जबकि ट्रेन नंबर 16032 श्री माता देवी वैष्णो कटरा एक्सप्रेस रात साढ़े 10 बजे कटरा से चलकर जम्मूतवी, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, संगरूर, जाखल, टोहाना हाेते हुए नरवाना 10 बजे पहुंचती है।

यहां ट्रेन दो मिनट ठहराव के बाद उचाना, बरसोला होते हुए 10 बजकर 42 मिनट पर जींद पहुंचती है। यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़, नई दिल्ली, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नागपुर, चंद्रपुर होते हुए सात बजे ट्रेन चेन्नई पहुंचती है। इस ट्रेन को रास्ते में एक स्टेशन पर 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचने में देरी हो सकती है।

Railway news : अभी नहीं आया नोटिफिकेशन

अभी मथुरा और भूतेश्वर स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों के डायवर्ट या देरी से चलने को लेकर अधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है। इसके बारे में पता किया जाएगा। अगर ऐसा कोई नोटिफिकेशन आता है तो इसके बारे में यात्रियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
–जेएस कुंडू, स्टेशन अधीक्षक रेलवे जंक्शन जींद।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024