Haryana Roadways : जींद से गुरुग्राम के लिए AC बस शुरू, देखें टाइमटेबल

Haryana Roadways AC Bus Timing : हरियाणा के जींद से दिल्ली, गुरुग्राम और इससे आगे जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए लंबे सफर के लिए जींद रोडवेज ने गुरुग्राम के लिए एक और एसी बस शुरू कर दी है। इससे पहले भी 3 एसी बसें चल रही हैं। अब जींद से गुरुग्राम के लिए 4 एसी बसें चल पड़ी हैं।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हरियाणा रोडवेज (Gurugram AC Bus timetable) की यह एसी बस जींद बस स्टैंड से प्रतिदिन दोपहर बाद 2 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। बता दें कि जींद डिपो के बेड़े में 102 बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। इनमें 25 बसें किलोमीटर स्कीम की बसें और 7 एसी बसें भी शामिल हैं। रोडवेज द्वारा इन बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन किया जा रहा है। जींद बस अड्डा से केवल चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर ही एसी बसों का संचालन होता है।

Haryana Roadways : जींद से गुरुग्राम रूट पर चल रही 10 बसें

जींद डिपो से गुरुग्राम के लिए प्रतिदिन 10 बसों का संचालन हो रहा है। वर्तमान में तीन एसी और सात नॉन एसी बसें प्रतिदिन गुरुग्राम के लिए चलती हैं। अधिकांश बसें सुबह के समय भेजी जाती हैं। वहीं कुछ बसें दोपहर के समय चलाई जाती हैं। तापमान अधिक होने के चलते एसी बसों में यात्रियों को असुविधा होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए ही अधिकारियों ने दोपहर के समय एसी बस का संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Haryana Roadways : जींद से गुरुग्राम एसी बस की टाइमटेबल

जींद डिपो के ड्यूटी इंचार्ज सुनील पूनिया ने बताया कि जींद से गुरुग्राम के लिए एसी बस दोपहर बा 2 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। वहां 6 बजे पहुंच जाएगी। उसके बाद 6 बजे गुरुग्राम से जींद के लिए वापसी करेगी। इस बस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।


ये खबर भी पढ़ें : हिसार, सिरसा और डबवाली से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस टाइमटेबल

Haridwar Rout Timetable : हिसार, सिरसा और डबवाली से हरिद्वार के लिए रोडवेज बस टाइमटेबल

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024