Haryana IAS Transfer List : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए।
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वर्ष 2007 बैच के IAS अधिकारी अतुल कुमार को महानिदेशक राज्य परिवहन (DG Transport), हरियाणा तथा सचिव परिवहन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में परिवहन आयुक्त हरियाणा और वित्त विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सरकार ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी है।

IAS Transfer List : आईएएस विनय प्रताप सिंह होंगे पोल्यूशन बोर्ड के चेयरमैन
इसके अलावा साल 2011 बैच के IAS अधिकारी विनय प्रताप सिंह को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह फिलहाल ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली के प्रशासक, आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा विशेष सचिव आबकारी एवं कराधान विभाग के पद पर तैनात हैं।
सरकारी आदेश के मुताबिक विनय प्रताप सिंह को यह जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी जे. गणेशन की जगह दी गई है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
