Haryana E Bus Depot : 14 करोड़ रुपए से हिसार में बनेगा ई-बस डिपो, चार्जिंग हब-स्मार्ट डिपो

Haryana E Bus Depot : हरियाणा के हिसार में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। शहर में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो (E Bus Depot) का निर्माण किया जाएगा, जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण लगेगा।

हिसार रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल मित्तल के अनुसार, इस परियोजना पर काम अगले कुछ दिनों में शुरू होने जा रहा है। नए ई-बस डिपो को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यहां इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, रखरखाव और चार्जिंग की सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों। इसके तहत 10 हाई-स्पीड चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे, जिससे बसों को कम समय में चार्ज कर अधिक समय तक सेवा में रखा जा सकेगा।

Haryana E Bus Depot : पार्किंग, रिपेयरिंग की सुविधा, वाशिंग यार्ड होगा तैयार

डिपो में केवल पार्किंग ही नहीं, बल्कि आधुनिक रिपेयरिंग वर्कशॉप और अलग वॉशिंग यार्ड भी तैयार किया जाएगा। इससे बसों की नियमित देखरेख आसान होगी और खराबी आने पर तुरंत समाधान किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और बिना बाधा के सफर मिलेगा।

फिलहाल शहर में 5 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं, जो मुख्य बस स्टैंड से आजाद नगर और आधार अस्पताल जैसे प्रमुख रूटों पर चल रही हैं। कम किराये यानि सिर्फ 10 से 15 रुपये में एसी सफर की सुविधा मिलने से यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए राहत भरा कदम है।

Haryana E Bus Depot : 50 इलेक्ट्रिक बसों का होगा बेड़ा 

आने वाले समय में प्रशासन का लक्ष्य इस संख्या को बढ़ाकर 50 इलेक्ट्रिक बसों तक पहुंचाने का है। इसके साथ ही मिलगेट रोड, 12 क्वार्टर रोड, सिरसा रोड से अग्रोहा धाम और पॉलिटेक्निक कॉलेज जैसे नए रूटों पर भी ई-बस सेवा शुरू करने की योजना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल हिसार को ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में आगे ले जाएगी। डीजल वाहनों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं आम लोगों को सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन विकल्प मिलेगा।


यह खबर भी पढ़ें : हरियाणा रोडवेज जींद-गुरुग्राम और जींद-चंडीगढ़ AC बस टाइमटेबल

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024