Haryana Roadways : नारनौल-चंडीगढ़ 150-D रूट पर रोडवेज बसों का नया टाइमटेबल

Haryana Roadways Timetable 152-D : हरियाणा रोडवेज के विभिन्न डिपो की नारनौल से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली रोडवेज बसों का टाइमटेबल हम आपको बताने जा रहे हैं। नेशनल हाईवे 152-डी से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों के साथ-साथ एसी तथा वोल्वो बसों की समयसारिणी भी इसमें शामिल है।

नारनौल-चंडीगढ़ NH 152-D पर सुबह पहली बस 4 बजे चलती है, जो नारनौल बस स्टैंड से सीधे चंडीगढ़ जाती है। इसी समय भिवानी से भी चंडीगढ़ के लिए साधारण बस चलेगी। इसके बाद 4:20 बजे दादरी से, 4:30 बजे कोसली से और 5 बजे नारनौल से चंडीगढ़ के लिए बस रवाना होगी। सुबह 5:10 बजे दादरी से, 5:20 बजे रेवाड़ी से एसी बस तथा 5:30 बजे अंबाला डिपो की AC बस नारनौल से चंडीगढ़ जाएगी।

Haryana Roadways : नारनौल चंडीगढ़ AC बस टाइमिंग

नेशनल हाईवे 152-डी पर सुबह 6 बजे नारनौल से साधारण बस, 6:40 बजे जींद से AC बस और 7 बजे अंबाला डिपो की साधारण रोडवेज बस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर भिवानी डिपो की AC बस, 8 बजे नारनौल से AC बस तथा 9 बजे दादरी डिपो की साधारण बस महेंद्रगढ़ मार्ग से चंडीगढ़ पहुंचेगी।

Haryana Roadways Narnaul Chandigarh 150-D Route Full Timetable
Haryana Roadways Narnaul Chandigarh 150-D Route Full Timetable

इसके बाद सुबह 10 बजे नारनौल से साधारण बस, 10:45 बजे CTU बस, 11:30 बजे यमुनानगर डिपो की साधारण बस और दोपहर 1:30 बजे चंडीगढ़ डिपो की वोल्वो बस चलाई जाएगी। दोपहर 2:20 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए एसी बस, शाम 4 बजे नारनौल से साधारण बस, 5 बजे CTU की एसी बस और शाम 6:30 बजे दादरी डिपो की साधारण बस चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।

Haryana Roadways : चंडीगढ़ से नारनौल रोडवेज बस टाइमटेबल वाया 152-D

चंडीगढ़ सेक्टर-17 ISBT के काउंटर नंबर-22 से नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी दिन भर रोडवेज बस सेवा उपलब्ध रहती है। चंडीगढ़ से नारनौल की तरफ सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर पहली बस जाती है। इसके बाद 5:40 बजे नारनौल डिपो की बस महेंद्रगढ़ मार्ग से चलेगी। सुबह 6:20 बजे दादरी डिपो की बस, 7 बजे वोल्वो बस और 8 बजे जयपुर के लिए एसी बस रवाना होगी।

चंडीगढ़ से नारनौल की तरफ सुबह 8:40 बजे अंबाला डिपो की साधारण बस, 9:20 बजे CTU की जयपुर बस, 10 बजे CTU की नारनौल बस और 10:20 बजे भिवानी के लिए साधारण बस चलेगी। 10:35 बजे जींद डिपो की एसी बस, 11 बजे दादरी डिपो की साधारण बस और 11:50 बजे नारनौल डिपो की बस महेंद्रगढ़ मार्ग से रवाना होगी। दोपहर 12 बजे यमुनानगर डिपो की बस अंबाला से नारनौल जाएगी, जबकि 12:20 बजे रेवाड़ी डिपो की कोसली बस रवाना होगी।

Haryana Roadways : चंडीगढ़ से नारनौल रेवाड़ी के लिए दोपहर को रोडवेज बस टाइमटेबल

इसके अलावा दोपहर 1 बजे अंबाला डिपो की एसी बस, 1:30 बजे भिवानी डिपो की एसी बस, 2 बजे दादरी डिपो की साधारण बस और 2:30 बजे रेवाड़ी के लिए साधारण बस संचालित होगी। शाम 3 बजे नारनौल के लिए साधारण बस, 3:20 बजे रेवाड़ी के लिए एसी बस (जो अभी शुरू नहीं हुई है), 4 बजे चंडीगढ़ डिपो की बस, 5 बजे एसी बस और शाम 6 बजे साधारण बस नारनौल के लिए रवाना होगी। रोडवेज विभाग ने यात्रियों से सफर से पहले संबंधित बस स्टैंड से समय की पुष्टि करने की अपील की है।

नारनौल, भिवानी, दादरी, रेवाड़ी और जींद सहित कई डिपो की बसें 152D रूट से होकर चंडीगढ़ तक जाएंगी। वहीं चंडीगढ़ सेक्टर-17 ISBT से भी नारनौल और आसपास के क्षेत्रों के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित होंगी।


यह खबर भी पढ़ें : रोडवेज में होगी 2397 परिचालकों की बड़ी भर्ती, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024