Haryana : जींद में 7 प्राइवेट बसों के 64 हजार रुपए के चालान, यात्रियों को बस पास सुविधा नहीं देने की आ रही शिकायत

Haryana News : जींद । हरियाणा में सरकारी बसों की तरह प्राइवेट बसों में स्टूडेंट पास, रियायती पास की सुविधा नहीं देने के मामले में विभाग सख्त हो गया है। छात्रों की लगातार आ रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जींद RTA ने 7 प्राइवेट बसों के करीब 64 हजार रुपए के चालान कर डाले।

जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को 18 बसों को चेक किया गया और सात बस में परिचालक के पास लाइसेंस, नंबर प्लेट के साथ बुजुर्गों व विद्यार्थियों के रियायती बस पास मान्य होने के बावजूद उनसे टिकट लेने पर सात बसों पर 64 हजार रुपये का चालान किया गया। जींद-बरवाला व जींद-हांसी रूट पर बसों की जांच का अभियान चलाया गया।

जींद-हांसी रूट पर ईक्कस गांव के पास एक प्राइवेट बस की छत पर विद्यार्थी बैठे हुए मिले। इसके बाद टीम ने चालक व परिचालक को फटकार लगाते हुए कहा कि छत पर किसी भी विद्यार्थी को बैठने की अनुमति नहीं दी जाए। बस की छत पर बैठने से विद्यार्थियों के गिरने की संभावना रहती है।

Haryana News : जींद से चल रही 150 से ज्यादा प्राइवेट बसें

जींद से विभिन्न रूटों पर 150 से ज्यादा प्राइवेट बसें चल रही हैं। इनमें जींद से हांसी, जींद से बरवाला, जींद से गोहाना, जींद से नरवाना, जींद से असंध और जींद से पानीपत रूट पर प्राइवेट बसों की संख्या ज्यादा है। परिवहन आयुक्त द्वारा विद्यार्थियों व बुजुर्गों के रियायती पास मान्य होने के बाद परिवहन समिति के बस परिचालकों द्वारा उनसे टिकट के रुपये लिए जाते हैं। ऐसे में जिला परिवहन विभाग कार्यालय द्वारा प्राइवेट बसों की जांच को लेकर स्पेशल अभियान चलाया है।

RTA कार्यालय के इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के अनुसार प्राइवेट बसों की जांच को लेकर शुक्रवार को स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को सात बसों की जांच की गई थी, जिसमें खामियां पाए जाने पर 64 हजार रुपये का चालान किया गया है।

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024