AC Bus Timetable : हरियाणा रोडवेज जींद-गुरुग्राम और जींद-चंडीगढ़ AC बस टाइमटेबल

Haryana Roadways AC Bus Timetable : जींद। यात्रियों की मांग पर दोपहर के समय दो बजकर 10 मिनट पर जींद से गुरुग्राम के लिए एसी बस शुरू की गई है। सुबह साढ़े आठ बजे हिसार-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस को हटाकर गुरुग्राम के लिए चलाया गया है। हिसार-चंडीगढ़ रूट पर एसी की जगह साधारण रोडवेज बस चलाई जा रही है।

वहीं गुरुग्राम रूट पर एसी बस चलने से गर्मी के मौसम में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। जींद से गुरुग्राम रूट पर साधारण बस में 175 और एसी बस में 251 रुपये किराया है। साधारण बस की जगह एसी बस में किराया ज्यादा है, लेकिन एसी बस में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल पाती हैं।

जींद डिपो में इस समय लगभग 170 रोडवेज बस हैं, जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस हैं। वहीं डिपो में दस एसी बस हैं, इसमें से दो बस सफीदों व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है, जबकि सात बस जींद मुख्यालय पर हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पिछले साल अगस्त माह में दस एसी बस आई थी, जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है।

Haryana Roadways AC Bus Timetable Jind Gurugram Jind Chandigarh
Haryana Roadways AC Bus Timetable Jind Gurugram Jind Chandigarh

AC Bus Timetable : जींद से चंडीगढ़ के लिए एसी बस का टाइमटेबल

जींद से चंडीगढ़ रूट पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है। वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट और चौथी बस दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर चलाई गई है। इसके अलावा दो बस सफीदों में और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। एसी बस में डस्टबिन व फ्रेशनर रखे गए हैं। इससे बसों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रहती और बसों में दुर्गंध नहीं फैलती।

इसके अलावा बस में ब्लैक हिट व पालीथिन की व्यवस्था भी है। ब्लैक हिट मच्छरों को मारने के काम आता है। इसके अलावा कई बार यात्रियों को बस में उल्टियां लग जाती हैं। ऐसे यात्रियों के लिए 20 से 25 पालीथिन रखे हुए हैं, ताकि अगर यात्री को उल्टी आती है तो वह पालीथिन में उल्टी कर उसे बाहर फेंक सके। अक्सर यात्री खाने-पीने की चीजें की पैकेट यात्री बस में फेंक देते हैं, जिससे बस में सफाई नहीं रह पाती, लेकिन एसी बसों में साफ-सफाई बेहतर रखने के लिए डस्टबिन रखवाए गए हैं।

AC Bus Timetable : यात्रियों की मांग पर शुरू की गई है गुरुग्राम के लिए एसी बस

यात्रियों की मांग पर दोपहर के समय जींद से गुरुग्राम के लिए एसी बस शुरू की गई है। एक बस हिसार-चंडीगढ़ रूट पर चलती थी। वहां यात्रियों की संख्या कम थी और गुरुग्राम रूट पर यात्री एसी बस चलाने की मांग कर रहे थे। यात्रियों की मांग पर हिसार-चंडीगढ़ रूट से एसी बस को हटाकर गुरुग्राम रूट पर शुरू किया गया है। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।

–सुनील पूनिया, डीआइ बस स्टैंड जींद।


यह खबर भी पढ़ें : जींद बस स्टैंड विवाद, जिला अदालत सख्त, रोडवेज के 140 करोड़ फ्रीज

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024