Job Fair : जींद में 2 दिन लगेगा रोजगार मेला, 26,915 रुपये तक वेतन पाने का मौका

Job Fair update : जींद : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्लेसमेंट सेल द्वारा 14 और 16 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

संस्थान के प्राचार्य प्रवेश कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 18 हजार रुपये इन हैंड व चार घंटे ओवरटाइम के बाद 26915 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसी प्रकार 16 अक्टूबर को कंपनी द्वारा 100 पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें 17,221 रुपये इन हैंड वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण राज्य स्तरीय मेगा जाब फेयर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा।

इच्छुक पासआउट अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों की फोटोकापी, दो पासपोर्ट साइज फोटो व बायोडाटा के साथ सुबह नौ बजे राजकीय आइटीआइ परिसर में उपस्थित होना होगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निश्शुल्क है और कोई पंजीकरण शुल्क या मूल दस्तावेज जमा नहीं करवाया जाएगा।

Related Posts
Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024