AC Bus Timing : जींद से चंडीगढ़, गुरुग्राम रोडवेज AC बसों की टाइमटेबल

Haryana Roadways AC Bus Timing : हरियाणा के जींद में बढ़ती गर्मी के चलते यात्री साधारण रोडवेज बसों की जगह एसी बसों में सफर करने को लेकर तवज्जो दे रहे हैं। हालांकि एसी बसों में रोडवेज साधारण बसों की अपेक्षा किराया ज्यादा है, लेकिन इस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में लोग एसी बसों में आरामदायक सफर करना पसंद कर रहे हैं।

जींद डिपो में इस समय कुल लगभग 165 रोडवेज बस हैं, जिसमें से किलोमीटर स्कीम की 37 बस हैं और 10 AC बसें है। एसी बसें चंडीगढ़, गुरुग्राम व दिल्ली जैसे लंबे रूट (AC Bus Timing) पर चल रही है। एसी बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए फ्रेशनर, डस्टबिन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसमें से दो बस सफीदों व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है, जबकि सात बस जींद मुख्यालय पर हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अगस्त के बाद डिपो में दस एसी बस आई थी, जिन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे रूटों पर चलाया जा रहा है।

AC Bus Timing : जींद से चंडीगढ़ एसी बस टाइमटेबल

जींद से चंडीगढ़ रूट पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट, दोपहर 12 बजे और पांचवीं बस दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर चलती है। वहीं गुरुग्राम रूट पर सुबह सात बजकर 50 मिनट पर, दूसरी बस 11 बजकर 20 मिनट और तीसरी बस दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। इसके अलावा सुबह साढ़े आठ बजे जींद से हिसार-चंडीगढ़ रूट पर एसी बस चलती है। इसके अलावा दो बस सफीदों में और एक बस नरवाना उपकेंद्र में है।

AC Bus Timing  : हरियाणा रोडवेज एसी बस किराया

जींद से गुरुग्राम जाने वाली साधारण रोडवेज बस में किराया 160 रुपये है। जबकि एसी बस में किराया 251 रुपये है। जींद से चंडीगढ़ का साधारण बस में किराया 250 रुपये है, जबकि एसी बस में किराया 340 रुपये लगता है। जींद से कैथल के साधारण रोडवेज बस में 65 रुपये किराया लगता है, जबकि एसी बस में किराया 105 रुपये है। एसी बस लंबे रूट पर चलने के कारण रास्ते में कुछ निर्धारित स्टापेज पर ही रुकती है।

AC Bus Timing : गर्मी के चलते यात्री एसी बस में जाना करते हैं पसंद

जींद बस स्टैंड डीआइ सुनील पूनिया ने बताया कि इस समय गर्मी ज्यादा है तो यात्री एसी बस में जाना पसंद करते हैं। जींद डिपो से चंडीगढ़, गुरुग्राम व दिल्ली जैसे रूट पर एसी बस चलती हैं। पिछले साल अगस्त माह में डिपो में एसी बस आई थी, जिनका यात्रियों को लाभ मिल रहा है। रोडवेज का प्रयास है यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।


ये खबर भी पढ़ें : जींद बस स्टैंड विवाद, जिला अदालत सख्त, रोडवेज के 140 करोड़ फ्रीज

Haryana : जींद बस स्टैंड विवाद, जिला अदालत सख्त, रोडवेज के 140 करोड़ फ्रीज, किसानों को मिलेगा 120 करोड़ मुआवजा

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024