Haryana : हरियाणा रोडवेज में बड़े प्रमोशन, ट्रैफिक मैनेजर बने जीएम, देखें लिस्ट

Haryana Roadways Promotion : हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग में रोडवेज अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 2 ट्रैफिक मैनेजरों को प्रमोट कर जनरल मैनेजर, हरियाणा रोडवेज बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक भिवानी में कार्यालय महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज में तैनात ट्रैफिक मैनेजर भारत पाल को पदोन्नत कर जनरल मैनेजर बनाया गया है। वहीं फरीदाबाद में कार्यरत ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज को भी प्रमोशन देते हुए जनरल मैनेजर हरियाणा रोडवेज नियुक्त किया गया है।

Haryana : शर्तों के अधीन रहेगी पदोन्नति

दोनों अधिकारियों की पदोन्नति हरियाणा सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड पे) नियम 2016 के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-10 में की गई है। साथ ही पदोन्नति कुछ शर्तों के अधीन रहेगी। अधिकारियों को सेवा नियमों के अनुसार प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी और उनके खिलाफ कोई लंबित चार्जशीट नहीं होनी चाहिए।

Haryana Big promotion in Haryana Roadways, Traffic Manager becomes GM
Haryana Big promotion in Haryana Roadways, Traffic Manager becomes GM

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में किसी वरिष्ठ अधिकारी का दावा बनता है या ACR में प्रतिकूल टिप्पणी सामने आती है तो पदोन्नति वापस भी ली जा सकती है। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों की पोस्टिंग बाद में जारी की जाएगी तथा उन्हें मुख्यालय चंडीगढ़ में अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट देनी होगी। यह आदेश परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंद्रू की ओर से जारी किए गए हैं।


यह खबर भी पढ़ें : नारनौल-चंडीगढ़ 150-D रूट पर रोडवेज बसों का नया टाइमटेबल

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024