Aaj ka Mausam : आंधी-ओलों ने बदला हरियाणा का मिजाज, मई की गर्मी पर ब्रेक, आज 11 जिलों में अलर्ट

Haryana Aaj ka Mausam : हरियाणा में रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिली। इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज फिर से 11 जिलों में बारिश, आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा।

इससे पहले रात को जींद, हिसार, सिरसा, झज्जर जिले में तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ और बिजली के पोल तक गिर गए, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान की खबरें सामने आई हैं। वहीं हिसार, भिवानी, सिरसा और महेंद्रगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि गुरुग्राम, नारनौल, फतेहाबाद और जींद में तेज बारिश हुई।

मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखा। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, नारनौल में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Aaj ka Mausam : आज 11 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को यानि आज हरियाणा के कई जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Kal ka Mausam : 6 मई तक बारिश, आंधी का दौर चलेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण फिलहाल प्रदेशभर में गर्मी का असर कम रहेगा। मई की शुरुआत में ही मौसम सुहावना होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 मई तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है।


यहां पढ़ें पूरी खबर : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, जमीन रिकार्ड सिस्टम बदला, फर्द देख पता चलेगा असली मालिक

Best 8 Place To Visit In Gurgaon-आभी देखे Best Place for Holi Celebration in 2024