Hisar To Balaji Bus Timetable : हरियाणा में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, और इसी कड़ी में अब यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने हिसार से मेहंदीपुर बालाजी तक सीधी बस सेवा शुरू की है।
हिसार से मेहंदीपुर बालाजी के लिए रोडवेज बस सुबह करीब 11 बजे रवाना होगी। इसके बाद बस दोपहर 12:10 बजे हांसी, 1:30 बजे भिवानी और करीब 2:30 बजे चरखी दादरी पहुंचेगी। आगे बढ़ते हुए बस लगभग 3 बजे महेंद्रगढ़ और 4 बजे नारनौल पहुंचेगी। इसके बाद अलवर के रास्ते होते हुए यह बस शाम करीब 9 बजे मेहंदीपुर बालाजी पहुंच जाएगी। वापसी में यह बस अगले दिन सुबह करीब 6 बजे मेहंदीपुर बालाजी से चलेगी और शाम 4 बजे हिसार बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
Hisar To Balaji Bus : हिसार से बालाजी तक का किराया 400 रुपए निर्धारित
इस सीधी बस सेवा का एक तरफ का किराया प्रति यात्री लगभग 400 रुपये निर्धारित किया गया है, जो यात्रियों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा। खासतौर पर हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे क्षेत्रों के लोगों को इस सेवा से बड़ा लाभ मिलेगा।
हरियाणा रोडवेज की इस पहल से दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को धार्मिक यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। अब श्रद्धालुओं को लंबी दूरी तय करने के दौरान बार-बार बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। साथ ही, यात्रियों को सीट मिलने में भी आसानी होगी, जिससे उनकी यात्रा और अधिक सुगम बन जाएगी।
